आज के वक्त में टैबलेट एक जरूरी गैजेट्स बनता जा रहा है। अब तो लोग लैपटॉप(Laptop) से ज्यादा टैबलेट (Tablet) को खरीदना ज्यादा उचित समझते हैं। कारण इसका साइज और वजन है। यह लैपटॉप के मुकाबले कम जगह लेता है। इसी कारण लोग इसको यूज करने में ज्यादा सहज महसूस करते हैं। यह कैरी करने में भी आसान होता है। हाल ही में डेल कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए मार्केट में बहुत ही जबरदस्त फीचर वाला टैबलेट लेकर आया है। यह Dell का Latitude 7230 Rugged Extreme एक अत्याधुनिक, रग्ड विंडोज टैबलेट है। इसके फीचर के बारे में जानकर आप खुद को इसे खरीदने से रोक नहीं पाएंगे। आइए जानते है इस टैबलेट के बारे में…
अभी पढ़ें – Jio-Airtel को टक्कर देने मैदान में उतरे गौतम अडानी, मिला टेलीकॉम लाइसेंस
Latitude 7230 Rugged Extreme की विशेषता
अगर इस रग्ड टैबलेट-सह-लैपटॉप की मुख्य विशेषताओं के बारे में बात करें तो यह टैबलेट पानी के साथ-साथ 20 डिग्री फारेनहाइट (-20 डिग्री सेल्सियस) से 145 डिग्री फारेनहाइट (62 डिग्री सेल्सियस) तक के अत्यधिक तापमान से खुद को बचने की क्षमता रखता है।
इसके अतिरिक्त, इसमें पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मौजूद है। इसके प्रबलित चेसिस के बावजूद, टैबलेट का वजन सिर्फ 1.26 किलोग्राम है। कंपनी ने दावा किया है कि यह सबसे हल्का और सबसे शक्तिशाली टैबलेट है। इसकी लंबाई 12-इंच है। हुड के तहत, डिवाइस में 12वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर मौजूद हैं। यह 32GB तक LPDDR5 रैम और 2TB SSD स्टोरेज के साथ पेश है।
Latitude 7230 Rugged Extreme में दोहरी हॉट-स्वैपेबल बैटरी है मौजूद
इसकी एक अन्य विशेषता यह है कि यह दोहरी हॉट-स्वैपेबल बैटरी के साथ आता है। इसका मतलब यह है कि इसमें यूजर टैबलेट के उपयोग के दौरान किसी एक बैटरी को आसानी से निकाल और स्वैप कर सकता है। इसकी बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
Dell Latitude 7230 Rugged Extreme Display
इस टैबलेट के डिस्पले के बारे में बात करे तो इस टैबलेट में 16:10 पहलू रेशियो के साथ 12-इंच की स्क्रीन दी गई है और चमक 1200 निट्स तक पहुंचती है। इसमें दिए हूए टच स्क्रीन का उपयोग दस्ताने के साथ किया जा सकता है। विंडोज हैलो सपोर्ट के साथ 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, फ्लैश के साथ 11MP का रियर कैमरा है।
अभी पढ़ें – 5G की सेवा लेने के बाद तेजी से खत्म हो रहा है आपका डेटा? इसे बचाने के लिए अपनाएं यह टिप्स!
Dell Latitude 7230 Rugged Extreme Features
इस टैबलेट में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक यूएसबी टाइप-ए, एक हेडफोन जैक, एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर और एक नैनो-सिम स्लॉट सहित कई पोर्ट मौजूद है। इनके अलावा, उपयोगकर्ता USB Type-Aया HDMI के दाईं ओर, आरजे 45 ईथरनेट(rj45 ethernet),मिनी-सीरियल RS 232, या ऊपर किनारे पर बारकोड स्कैनर के विकल्पों के साथ कुछ विस्तार पोर्ट भी चुन सकते हैं।
इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी की भी सुविधा दी गई है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए, टैबलेट में वाई-फाई 6ई सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.2 और वैकल्पिक सेल्युलर कनेक्टिविटी (4जी और 5जी) हैं।
(ये रिपोर्ट News24 website के साथ इंटर्नशिप कर रही दिव्या ने तैयार की है।)
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
12 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
13 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
16 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
18 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines