दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं हैं. दिल्ली के प्रोटेस्ट से आइडिया लेकर कुछ युवाओं ने ऑनलाइन वीडियो गेम्स तैयार कर दिया है. इस गेम में खिलाड़ी के तौर पर प्रदर्शनकारियों को दिखाया गया है, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए पीछे भागते हैं. इन गेम में कहीं बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर पहुंचना चुनौती है, तो कहीं पुलिस से बचते हुए लोकतंत्र और जवाबदेही के नाम वाले सिक्के इकट्ठा करने होते हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर अब इन गेम्स को लेकर खूब चर्चा है.
‘जंतर-मंतर चलो’ में प्रदर्शनकारियों के पीछे पड़ी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाले 27 वर्षीय सूरज कुशवाह ने ‘जंतर-मंतर चलो’ नाम का गेम तैयार किया है. क्लाउड गेमिंग कंपनी में काम करने वाले कुशवाह को न्यूज देखते हुए इस गेम का आइडिया आया. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और गेमिंग की अपने एक्सपीरिएंस का इस्तेमाल करके करीब डेढ़ दिन में जंतर-मंतर चलो गेम तैयार किया.
यह भी पढ़ें: प्रोटेस्ट से परेशान दिल्ली के कारोबारी, PM मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल से 31 जनवरी तक प्रदर्शन टालने की अपील
कैसे खेल सकते हैं ‘जंतर-मंतर चलो’ गेम?
इस गेम में खिलाड़ियों को प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी, दोनों का रोल निभाने का ऑप्शन मिलता है. प्रोटेस्टर बनने के बाद आपको भीड़ जुटाकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ना होता है, जबकि पुलिसकर्मी बने खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने का टार्गेट दिया जाता है. गेम में आंसू गैस, वाटर कैनन और बैरिकेड जैसी चैलेंज खेल को और भी कठिन बनाते हैं. इतना ही नहीं प्रदर्शनकारी गेम में मीडिया को इंटरव्यू भी दे सकते हैं.
‘भाग नेहा भाग’ में पुलिस से बचने की चुनौती
स्क्रीनराइटर और फिल्ममेकर अनव नायर ने अपने भाई अक्षय नायर के साथ ‘भाग नेहा भाग’ गेम बनाया है. इस गेम का आइडिया AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिशों और बार-बार हिरासत में लिए जाने की खबरों से आया. गेम में नेहा का किरदार पुलिस से बचते हुए आगे बढ़ता है. खिलाड़ियों को बैरिकेड, पुलिसकर्मियों और गाड़ियों के ऊपर से छलांग लगाकर हिरासत से बचना होता है. इसमें लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अक्षर ‘D’ को इकट्ठा करने का ऑप्शन भी है. नायर के मुताबिक, गेम को अब तक करीब 2,700 खिलाड़ी खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: दीपके-नेहा समेत 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में, कनॉट प्लेस में CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
‘जंतर-मंतर टू जेल’ गेम में क्या है खास?
सोशल मीडिया पर नायर बंधुओं द्वारा बनाया गया ‘जंतर-मंतर टू जेल’ गेम भी खूब चर्चा में है. इसमें खिलाड़ी CJP नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और अशुतोष रांका में से किसी एक का किरदार चुन सकते हैं. गिरती जेल की सलाखों और पुलिसकर्मियों से बचते हुए ‘अकाउंटेबिलिटी’ और ‘डेमोक्रेसी’ लिखे सिक्के जुटाने होते हैं. इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आधारित एक गेम भी सामने आया है.
संबंधित खबरें
सामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
21 mins agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
21 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines