---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Temple Device: माथे पर चिपकने वाला ये छोटा सा गैजेट, दिमागी हलचल का रखेगा खयाल, Deepinder Goyal ने बताया कब होगा लॉन्च

Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple Wearable अब बाजार में आने को तैयार है. इसका खुलासा खुद गोयल ने अपनी एक पोस्ट में कर दिया है. यहां जानते हैं कब लॉन्च हो सकता है डिवाइस और इसकी बाकी डिटेल्स.

---विज्ञापन---

Temple Device: अगर आपने अब तक सिर्फ स्मार्टवॉच और फिटनेट बैंड को ही हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किया है आने वाले टाइम में एक बिल्कुल अलग तरह का डिवाइस देखने को मिल सकता है. Zomato के को-फाउंडर दीपिंदर गोयल का Temple Wearable अब सिर्फ एक्सपेरिमेंटल गैजेट नहीं रह गया है. कंपनी जल्दी ही इसके लिमिटेड लॉन्च एडिशन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने वाली है. यानी सीधे इस साल के आखिर तक इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी और इसकी पुष्टी खुद दीपिंदर गोयल ने की है.

कैसा है टेंपल का डिजाइन Temple

गोयल ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि Temple का नया वर्जन पहले के मुकाबले काफी छोटा है. उनका दावा है कि वॉल्यूम के हिसाब से ये बाजर में मौजूद सबसे छोटा डिवाइस है. गोयल के मुताबिक ये Temple का अब तक का सबसे छोटा वर्जन है. कंपनी फिलहाल इसके लिमिटेड लॉन्च एडिशन को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है.

---विज्ञापन---

पहली बार कैसे चर्चा में आया था Temple?

Temple ने इस साल की शुरूआत में लोगों का ध्यान खींचा था. दीपिंदर गोयल जब राज शामानी के Figuring Out पॉडकास्ट में नजर आए थे. तब उनके माथे पर एक छोटा सा मेटैलिक गैजेट लगा दिखाई दिया था. इसके बाद इस डिवाइस को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई. हाला ही में बेडमिंटन स्टार वीपी सिंधु भी इस गैजेट को पहने नजर आई थीं.

क्या काम करता है ये Temple डिवाइस?

Temple को सामान्य स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड से अलग तरीके से तैयार किया गया है. जहां स्मार्टवॉच आमतौर पर हार्टरेट स्टेप्स और मूवमेंट जैसी चीजों को ट्रैक करती है. वहीं इसका फोकस दिमाग से जुड़ी गतिविधियों पर है. यह रियल टाइम में cerebral blood flow यानी दिमाग में होने वाले ब्लड फ्लो को ट्रैक करने के लिए डिजाइन किया गाया है.

---विज्ञापन---

दिमाग से जुड़े कई संकेत करेगा ट्रैक

Temple सिर्फ ब्लड फ्लो तक सीमित नहीं है. डिवाइस से ऑक्सीजनशन, cognitive load और entropy जैसे संकेतों से जुड़ा डेटा भी मिल सकता है. इसका मकसद ये समझने में मदद करना है कि अलग-अलग कंडीशन के दौरान दिमाग और शरीर किस तरह रिएक्ट कर रहे हैं.

किन के लिए हो सकता है खास?

ये डिवाइस एथलीट्स के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है. किसी खिलाड़ी न कितनी मेहनत की यह जानने के साथ-साथ डिवाइस थकान, रिकावरी, फोकस और नींद से जुड़ें साइन को समझने में हेल्प कर सकता है. हालांकि इसका इस्तेमाल रेगुलर फिटनेस ट्रैकर से काफी अलग है.

---विज्ञापन---

कितनी हो सकती है Temple डिवाइस की कीमत?

इस डिवाइस की कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसकी संभावित कीमत का जिक्र था जो करीब 72 हजार के आसपास बताई गई थी. हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है ये सिर्फ संभावित कीमत है. 

बता दें, डिवाइस की शिपिंग 2026 के अंत से पहले शुरू होने की उम्मीद है. इसे खरीदने की इच्छा रखने वाले लोग Temple की वेबसाइट पर मेलिंग लिस्ट में शामिल होकर इसके अपडेट पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जोमेटो CEO दीपिंदर गोयल के माथे पर दिखा अजीब डिवाइस, क्या है ये जिसने इंटरनेट को किया हैरान?

Source- Deepinder Goyal

First published on: Aug 22, 2026 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola