BSNL D2D Technology: बीएसएनएल ने इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक नई क्रांति ला दी है। कंपनी ने हाल ही में डी2डी यानी डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस शुरू की है, जो बिना किसी सिम कार्ड या मोबाइल नेटवर्क के कॉल करने की सुविधा देती है। यह सर्विस सैटेलाइट्स के जरिए मोबाइल डिवाइस को जोड़ती है। इस नई सर्विस से Mukesh Ambani की जियो और भारती मित्तल की एयरटेल की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
D2D Technology क्यों है इतनी खास?
प्राकृतिक आपदाओं या अन्य आपातकालीन स्थितियों में, जब नेटवर्क डाउन हो जाते हैं, तो डी2डी सर्विस लोगों को एक-दूसरे से जुड़े रहने में मदद कर सकती है। जहां रेगुलर नेटवर्क नहीं पहुंच पाते हैं, वहां डी2डी सर्विस लोगों को कनेक्ट करने का एक तरीका ऑफर कर सकती है। बीएसएनएल की यह पहल भारत को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में आगे ले जाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कैसे काम करती है D2D सर्विस?
बीएसएनएल ने इस सर्विस के लिए वायसैट के साथ साझेदारी की है। एक साधारण एंड्रॉइड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके, यूजर्स सैटेलाइट टेक्नोलॉजी के जरिए 36,000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित किसी अन्य व्यक्ति को कॉल कर सकता है।
भारत में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का भविष्य
बीएसएनएल के अलावा, जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी अन्य कंपनियां भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस पर काम कर रही हैं। साथ ही, एलन मस्क की स्टारलिंक और अमेजन भी भारत में अपनी सर्विस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं सरकार सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए जरूरी स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया में जुटी हुई है। एक बार स्पेक्ट्रम आवंटित होने के बाद, कंपनियां अपनी सैटेलाइट सर्विस शुरू कर सकेंगी।
ये भी पढ़ें : करोड़ों श्रद्धालुओं को गूगल का तोहफा! महाकुंभ में Google Maps ऐसे करेगा मदद
टेलीकॉम इंडस्ट्री में गेम-चेंजर
डी2डी सर्विस इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकती है। यह न केवल लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी ऑफर करेगी बल्कि भारत को सैटेलाइट टेक्नोलॉजी में एक वैश्विक नेता बनाने में भी मदद करेगी।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines