Cyber Attack on Elon Musk X: देर रात से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करने या सर्च करने में दिक्कत आ रही है। इसकी वजह हाल ही में हुआ बड़ा साइबर अटैक बताया जा रहा है। खुद X के मालिक एलन मस्क ने इसकी पुष्टि की है। मस्क का कहना है कि X पर बीते दिन सुबह से लेकर अब तक तीन बार बड़े साइबर अटैक हुए हैं, जिससे दुनियाभर में इसकी सेवाएं काफी ज्यादा प्रभावित हुई हैं। Downdetector की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी कई यूजर्स को X इस्तेमाल करने पर दिक्कत आ रही है। सुबह 4 से 5 बजे के बीच में भी 900 से ज्यादा यूजर्स ने X इस्तेमाल करने में आ रही दिक्कत की रिपोर्ट की है।
कैसे हुआ साइबर अटैक?
बताया जा रहा है कि अमेरिकी समयानुसार, पहला साइबर अटैक सुबह 6 बजे हुआ, जब करीब 20 हजार से ज्यादा यूजर्स ने X पर समस्या की सूचना दी। कुछ देर बाद समस्या को हल कर लिया गया। हालांकि, इसके बाद सुबह 10 बजे दूसरा हमला हुआ, जिससे प्रभावित यूजर्स की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार पहुंच गई। X के इंजीनियर इस समस्या को समझने की कोशिश कर ही रहे थे कि दोपहर 12:30 बजे तीसरा बड़ा साइबर अटैक हुआ, जो अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हो पाया है। इस दौरान भी 26 हजार से ज्यादा यूजर्स ने प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में आ रही दिक्कत की शिकायत की।
ये भी पढ़ें: फिर डाउन हुआ Elon Musk का X, एक ही दिन में तीन बार हुआ बंद
हजारों यूजर्स ने की रिपोर्ट
डाउनडिटेक्टर पर हजारों यूजर्स ने रिपोर्ट की है कि X का ऐप लोड नहीं हो रहा है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, ये समस्या दुनियाभर के कई देशों में देखने को मिल रही है। बता दें कि डाउनडिटेक्टर का डेटा पूरी तरह से यूजर्स की रिपोर्ट पर बेस्ड होता है, जिससे रुकावट की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है।
मस्क ने पोस्ट कर दी ये जानकारी
इस साइबर हमले के बाद एलन मस्क ने खुद X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह एक बड़ा साइबर अटैक है। संभव है कि इसके पीछे कोई संगठित समूह या कोई देश शामिल हो सकता है। हालांकि, मस्क ने यह भी कहा कि हमले के पीछे की असली वजह अभी तक क्लियर नहीं है।
क्या ये टाइमलाइन फॉलो कर रहे अटैकर?
जिस पोस्ट का मस्क ने जवाब दिया था उसमें एक टाइमलाइन का जिक्र किया गया था। जिसमें कहा गया पहले DOGE के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद Tesla Stores पर अटैक हुआ। फिर अब X का डाउन होना उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
6 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
7 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
9 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
10 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
12 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines