फिर डाउन हुआ Elon Musk का X, एक ही दिन में तीन बार हुआ बंद

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में फिर से तकनीकी दिक्कतें आईं। अमेरिका, भारत और कई देशों में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी तक इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया है।

Elon Musk (3)

Social Media Platform X Down : एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को कई बार X के यूजर्स को निराशा हाथ लगी क्योंकि X पूरी तरह डाउन हो गया, जिसके कारण संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, भारत और विश्व के अन्य हिस्सों में दिक्कतें आईं। एक ही दिन में X तीन बार डाउन हुआ है।

विज्ञापन

हालांकि, X डाउन होने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। इसके साथ ही X ने अभी तक व्यवधान के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। रात को एक बार फिर X डाउन हो गया और इसे स्क्रॉल करने में यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

फिर Down हुआ X

बार-बार X डाउन होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी भी जताई है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है जब X डाउन हुआ हो, बल्कि ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है।

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, शाम 7:00 बजे के आसपास X फिर से दिक्कतें शुरू हो गईं। यह एक दिन में दूसरा मौका था जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X डाउन हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, 56% लोगों को ऐप पर समस्या आई, 33% को वेबसाइट पर और 11% को सर्वर कनेक्शन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

तीन बार डाउन हुआ X 

साल 2025 में X पर आई ये सबसे बड़ी रुकावट हैं।  इससे पहले सितंबर 2024 में भी X डाउन हुआ था, जब ये प्लेटफॉर्म करीब एक घंटे तक बंद हो गया था। 10 मार्च को दोपहर 3:20 PM IST  को X डाउन हुआ, इसके कुछ देर बाद काम करना शुरू कर दिया लेकिन शाम करीब  7 बजे के आसपास एक बार फिर से X यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद 8 बजे 44 मिनट के बाद X एक बार फिर डाउन हो गया। हालांकि यूजर्स इस बात से अधिक परेशान हैं कि डाउन होने के बाद X की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ