सावधान! WhatsApp के नए फ्रॉड को लेकर CID ने दी चेतावनी, बैंक खाते से ऐसे हो रहे हैं पैसे खाली
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

WhatsApp Scam: व्हाट्सएप्प (WhatsApp) का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। अपनी प्रसिद्धता के कारण ये ऐर हैकर्स की नजरों में रहता है। ये ही कारण है कि पिछले कुछ सालों से अलग-अलग तरीकों को अपनाकर स्कैमर्स WhatsApp यूजर्स को टारगेट करने का प्रयास कर रहे हैं। लगातार हैकर्स व्हाट्सएप्प यूजर्स का निशान बना रहे हैं। इसके शिकार हुए कुछ यूजर्स का मिनटों में बैंक खाता खाली हो जाता है या फिर उन्हें अलग तरह से फाइनेंशियल नुकसान हो जाता है।
मैसेज भेजकर करते हैं फंसाने की कोशिश
इन सब पर साइबर टीम की खास नजर रहती है जिसके तहत समय-समय पर लोगों को व्हाट्सएप्प फ्रॉड से बचने के लिए विभिन्न चेतावनी भी दी जाती है। स्कैमर्स यूजर्स के पास मैसेज भेजकर अपनी बातों में फंसाते हैं और पैसे चुराने के साथ पर्सनल डिटेल्स हासिल करने की कोशिश करते हैं।
CID ने व्हाट्सएप्प यूजर्स को दी चेतावनी
व्हाट्सएप्प हैकर्स को लेकर असम के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने व्हाट्सएप्प यूजर्स को चेताया है। इसके लिए असम CID द्वारा पब्लिक एडवाइजरी भी जारी की गर्ई है। स्कैमर्स जाने-माने अफसर का प्रोफाइल फोटो और नाम का यूज कर ऑनलाइन फ्रॉर्ड करते हैं। इसके अलावा यूजर्स से गिफ्ट कार्ड जैसे तरीको को अपनाकर मनी कलेक्ट करने की कोशिश करते हैं। ऑनलाइन फ्रॉडस्टर्स ने यूजर्स को गुमराह करने के लिए मुख्यमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल किया है।
कैसे करता है ये काम?
लगातार व्हाट्सएप्प यूजर्स को चेतावनी दी जाती है। इस बार भी कहा गया है कि ऐसे मैसेज या ईमेल को इग्नोर करें। मैसेज पर अगर खरीदारी के लिंक या पेमेंट आदि का प्रोसेस बताया जाए तो आधिकारिक तौर पर वेरिफाई करके ही क्लिक करें। साथ नंबर की जानकारी साइबर सेल को देकर शिकायत दर्ज कर दें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: