Christmas 2022 Gift Ideas: बच्चों को क्रिसमस पर देना है तोहफा? ये हैं बेस्ट आईडिया और सरप्राइज करने का तरीका
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Christmas 2022 Gift Ideas: 25 दिसंबर का इंतजार बच्चों को काफी रहता है, क्योंकि इस दिन क्रिसमस (Christmas Day 2022) मनाया जाता है। बच्चों को इस दिन के साथ ये भी इंतजार रहता है कि सिर पर लाल टॉपी और लाल सूट पहना एक दाढ़ी वाला शख्स जिन्हें सांता क्लॉज़ (Santa Claus) कहते हैं वो उन्हें गिफ्ट देकर जाएंगे।
ऐसे में अपने बच्चों की खुशी के लिए पैरेंट्स उन्हें सरप्राइज (Christmas surprise Gift Ideas) देते हुए तोहफा देना चाहते हैं, जिससे उनके बच्चों को लगे कि सांता क्लॉज़ खुद उनके मन पसंद तोहफे रखकर गए हैं। ये ही देखते हुए हम आपके लिए क्रिसमस गिफ्ट आईडिया (Christmas 2022 Gift Ideas) लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने बच्चों को सरप्राइज करते हुए कौन-कौन से तोहफे दे सकते हैं।
आपके बच्चा अगर आर्ट में रूचि रखता है तो उसे ड्राइंग आइटम्स तोहफे में दे सकते हैं। ये गिफ्ट आपके बच्चे को पसंद आ सकता है और वो इन आइटम्स से अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकेंगा। आप ड्राइंग आइटम्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद सकते हैं।
आपका बच्चा पढ़ना ज्यादा पसंद करते हैं तो उसके लिए आप किंडल बुक ले सकते हैं। इस रीडिंग गैजेट में लगा PPI ग्लेयर-फ्री डिसप्ले कागज की बुक पढ़ने जैसी फील देता है। इसमें बच्चों की आंखों की सुरक्षा के लिए भी फीचर दिया गया है, इसके लिए नेचुरल लाइट का यूज किया जा सकता है जो ब्राइटनेस को आसानी से एडजस्ट कर सकती है।
स्मार्टफोन और गैजेट्स की समझ रखने वाले बच्चे को आप कोडिंग रोबोट गिफ्ट कर सकते हैं। कई कंपनी 6 से 8 साल के बच्चों को कोडिंग की क्लास देती है। ऐसे में आपके बच्चे कुछ नया सीखेंगे और मोबाइल एप्लीकेशंस बनाना सीख सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: