Social Media Influencer banned without Degree: सोशल मीडिया की दुनिया में चीन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने ग्लोबल लेवल पर बहस छेड़ दी है. देश में अब कोई भी व्यक्ति अगर वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा या कानून जैसे विषयों पर ऑनलाइन बात करना चाहता है, तो उसे पहले यह साबित करना होगा कि वह उस क्षेत्र में योग्य है. नया नियम 25 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है और इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर फैल रही गलत या भ्रामक जानकारी को रोकना बताया जा रहा है.
इन्फ्लुएंसर्स पर सख्त निगरानी की तैयारी
चीन के नए कानून के मुताबिक, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को अब किसी भी गंभीर विषय पर कंटेंट पोस्ट करने से पहले अपने प्रमाण पत्र या डिग्री दिखानी होगी. उदाहरण के लिए, अगर कोई क्रिएटर स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देना चाहता है, तो उसके पास मेडिकल योग्यता या लाइसेंस होना जरूरी है. इसी तरह, फाइनेंस या लॉ पर बोलने वाले लोगों को भी अपनी विशेषज्ञता का प्रमाण देना होगा. इससे अब बिना योग्य लोगों की सलाह से होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा.
नियम लागू करने की जिम्मेदारी प्लेटफॉर्म्स पर भी
यह कानून सिर्फ कंटेंट क्रिएटर्स तक सीमित नहीं रहेगा. चीन के प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Douyin (जो TikTok का चीनी संस्करण है), Weibo और Bilibili पर भी इसकी जिम्मेदारी होगी कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए कंटेंट की जांच करें. इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके इन्फ्लुएंसर सही डिग्रीधारी हैं और जो जानकारी साझा की जा रही है, वह विश्वसनीय स्रोतों से ली गई है.
AI कंटेंट और विज्ञापनों पर भी सख्त रोक
नए कानून में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई इन्फ्लुएंसर अपने कंटेंट में AI-Generated सामग्री, शोध रिपोर्ट या वैज्ञानिक डेटा का उपयोग करता है, तो उसे यह साफ तौर पर बताना होगा कि जानकारी का स्रोत क्या है. इसके साथ ही, CAC (Cyberspace Administration of China) ने हेल्थ प्रोडक्ट्स, मेडिकल उपकरण, और न्यूट्रिशन सप्लीमेंट्स से जुड़े विज्ञापनों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. सरकार का मानना है कि यह कदम झूठे प्रमोशन और फर्जी दावों पर लगाम लगाने में मदद करेगा.
पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का मकसद
चीन सरकार का कहना है कि यह नियम इंटरनेट पर पारदर्शिता और जिम्मेदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. अक्सर देखा गया है कि कुछ इन्फ्लुएंसर बिना किसी विशेषज्ञता के लोगों को गंभीर विषयों पर सलाह देते हैं, जिससे गलतफहमियां और धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ती हैं. नया कानून सुनिश्चित करेगा कि केवल प्रशिक्षित और योग्य व्यक्ति ही इन विषयों पर राय या जानकारी साझा करें.
ये भी पढ़ें- Google Maps का शानदार फीचर, बताएगा ऑफिस से घर जाने का सही टाइम, कैसें देखें Step-By-Step गाइड
संबंधित खबरें
Apple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 hr agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
5 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
6 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
23 hrs agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines