WhatsApp का इस्तेमाल लगभग हर वर्ग के लोग कर रहे हैं। इस पर यूजर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वॉट्सऐप से ज्यादातर लोग वीडियो कॉल, चैटिंग, तस्वीरें शेयर के साथ ही डॉक्यूमेंट भी शेयर करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल कर यात्रा करते समय PNR नंबर और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करना आसान है। आज के समय में लोग AI Chatbot से अपने काम को आसान बना रहे हैं। आइए वॉट्सऐप से पीएनआर नंबर और लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करने के टिप्स और ट्रिक्स जानते हैं।
WhatsApp पर इस चैटबॉट से PNR और लाइव ट्रेन स्टेटस करें चेक
WhatsApp पर लाइव ट्रेन स्टेटस और PNR चेक करने के लिए फ्री में चैटबॉट उपलब्ध है। इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए IRCTC की तरफ से 10 अंकों का नंबर जारी किया गया है। अगर आप ट्रेन में यात्रा करते हैं तो इस वॉट्सऐप नंबर को हमेशा के लिए अपने स्मार्टफोन में सेव कर लें। इसके साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 139 भी डॉयल कर सकते हैं। इस पर कॉल कर ट्रेन स्टेटस ले सकते हैं, लेकिन कई बार नंबर वेटिंग में जाने की भी संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें: Google Android: गूगल की नई पेशकश 4 साल में किया ये बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा खास
स्मार्टफोन में सेव करें ये वॉट्सऐप नंबर
वॉट्सऐप पर लाइव ट्रेन स्टेटस चेक करने के लिए रेलोफी एआई चैटबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन में +919881193322 नंबर सेव करें। इसके बाद ऐप को रिफ्रेश कर वॉट्सऐप की सेटिंग पर क्लिक करें। अब AI चैटबॉट नंबर सर्च करें, इसके बाद आप रेलोफी AI चैटबॉट से कनेक्ट हो जाएंगे। अब आप मैसेज कर लाइव ट्रेन स्टेटस और पीएनआर नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन में यात्रा करते समय खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC Zoop ऐप डाउनलोड करें।
Railofy चैटबॉट ऐसे करें इस्तेमाल
1. Railofy चैटबॉट इस्तेमाल करने के लिए +91-9881193322 पर मैसेज करें।
2. इसके बाद 10 डिजिट PNR नंबर डालें और वॉट्सऐप के चैटबॉट को सेंड कर दें।
3. अब आपके सामने कुछ विकल्प देखने को मिलेंगे। इनमें से ट्रेने लाइव लोकेशन पर क्लिक करें।
4. अब आप Railofy की तरफ से लाइव ट्रेन स्टेशन देख सकेंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
4 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines