Cheapest Smartphone under 10000: क्या आपका बजट सिर्फ 10 हजार रुपये तक है, लेकिन एक अच्छा स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा रख रहे हैं? तो आप कुछ बेस्ट फोन के बारे में जान सकते हैं। दरअसल, आज हम आपके लिए 5000 से 6000 mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन लेकर आए हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम होती है।
मार्केट में ऐसे भी कई स्मार्टफोन्स हैं जिन्हें (Cheapest Smartphone) 10 हजार रुपये के सेगमेंट में आते हैं। बेहतरीन स्टोरेज, कैमरा और बैटरी के साथ किफायती फोन खरीदे जा सकते हैं। आज हम आपके लिए फ्लिपकार्ट में लिस्टेड कुछ फोन्स लेकर आए हैं जिनकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Twitter Blue Tick Price: भारत में Twitter Blue Tick के लिए 660 नहीं, इतने रुपए का करना होगा भुगतान
Motorola Moto E40
मोटोरोला मोटो ई40 का नाम 10000 रुपये से कम कीमत के स्मार्टफोन लिस्ट में आता है। इसके 4GB रैम + 64GB की स्टोरेज की कीमत 8,599 रुपये है। इसमें 6.5 inch का HD+ डिस्प्ले है। फोन के बैक में 48MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी और UNISOC T700 प्रोसेसर है।
Realme Narzo 30A
रियलमी नारजो 30A का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज 10 हजार रुपये से कम में आता है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। इसमें 6.51 inch का HD+ डिस्प्ले है। फोन के बैक में 13MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 6000 mAh की बैटरी और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है।
Micromax In 2b
माइक्रोमैक्स इन 2बी के 6GB RAM + 64 GB स्टोरेज की कीमत 7,999 रुपये है। इसमें 256GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। ये फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ है।
अभी पढ़ें – Vivo X90 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन्स लीक, मिलेगा ट्रिपल क्वाड रियर कैमरा और भी बहुत कुछ खास
Realme C31
रियलमी सी31 स्मार्टफोन 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 9,299 रुपये है। इसमें 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.52 inch का HD डिस्प्ले है। इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 13MP + 2MP + 0.3MP है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी और Unisoc T612 प्रोसेसर है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
15 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
16 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
18 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
20 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines