Cheapest Recharge Plan: आप 30 दिनों से अधिक वैधता वाले रिचार्ज प्लान के लिए कितने रुपये तक खर्च कर सकते हैं? अगर जवाब 300 या 400 रुपये है तो जरा रुक जाइए क्योंकि इससे काफी कम में हम आपको 70 दिनों की वैधता वाला प्लान देने वाले हैं। आमतौर पर 30 दिनों की वैधता वाला प्लान ही 200 रुपये के करीब में रिचार्ज के लिए उपलब्ध होते हैं मगर आज हम जो प्लान लेकर आए हैं वो 70 दिनों की वैधता के साथ है और कीमत के मामले में 200 रुपये से भी कम है।
जी हां, 200 रुपये के कम खर्च में आप 70 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपना सकते हैं। ये प्लान एयरटेल, जियो या वीआई का नहीं बल्कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी का है। दरअसल, बीएसएनएल की ओर से 70 दिनों की वैधता वाले प्लान को 200 रुपये से कम में ऑफर किया जा रहा है, आइए बीएसएनएल के इस सस्ते प्लान के बारे में जानते हैं।
BSNL का सस्ता रिचार्ज
बीएसएनएल की ओर से 197 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों तक की है और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स खूब सारे हैं। प्लान के साथ कॉलिंग, एसएमएस और डेटा जैसे फायदे दिए जाते हैं। सिम एक्टिव रखने के लिए प्लान को बेस्ट माना जाता है।
ये भी पढ़ें- 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब चलाएं इंटरनेट!
BSNL Rs 197 Plan Benefits
बीएसएनएल के 197 रुपये वाले प्लान के साथ रोजाना 15 दिनों के लिए 2GB डेटा का फायदा दिया जाता है। फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी 15 दिनों के लिए दिया जाता है। इसके अलावा 100 SMS की सुविधा भी यूजर्स को सिर्फ 15 दिनों के लिए मिलती है। प्लान के साथ यूजर्स को Zing Music का फायदा भी मिलता है। वहीं, अगर डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो यूजर्स को 40 kbps स्पीड के साथ इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा भी 15 दिनों के लिए ही मिलती है। हालांकि, इस रिचार्ज प्लान की वैधता 70 दिनों की है। इसे लंबी वैधता के मामले में इस प्लान को अच्छा और सस्ता माना जाता है।
ये भी पढ़ें- हर दिन मिलेगा 3GB का फायदा, जानें किसका Recharge Plan सबसे सस्ता?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
15 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
18 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines