Cheapest Plans: 50 रुपये से कम में ये हैं बेस्ट 3 रिचार्ज प्लान, जानिए...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Cheapest Plans Under Rs 50: आजकल सभी के पास लेटेस्ट स्मार्टफोन है और कॉलिंग के साथ डेट सुविधा का लाभ उठाना पसंद करते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के साथ ही ग्राहकों को सस्ते प्लान की भी तलाश रहती है। इसके अलावा जिन यूजर्स के पास डुअल सिम हैं उनके लिए समस्या तब बढ़ जाती है जब दो सिम को एक्टीवेट रखने के लिए उन्हें महंगा रिचार्ज करवाना पड़ता है।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जिनके लिए दोनों सिम को रिचार्ज करवाना जरूरी है और अधिक खर्चा भी नहीं करना चाहते हैं तो आइए आपको तीन किफायती प्लानों के बारे में बताते हैं। दरअसल, आज हम आपको 50 रुपये से कम कीमत (BSNL Cheapest Plans Under Rs 50) में आने वाले प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं। ये प्लान बीएसएनएल की ओर से दिए जा रहे हैं जिसमें 50 रुपये से कम में कॉलिंग और डेटा बेनिफिट मिलता है।
बीएसएनएल की ओर से 50 रुपये से कम में दिया जाता है। इसमें डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स शामिल हैं। इस प्लान की कीमत 49 रुपये है। वैधता की बात करें तो इस प्लान का लाभ 20 दिनों तक उठाया जा सकता है। इसमें कॉलिंग बेनिफिट्स के तौर पर लोकल और एसटीडी के लिए 100 वॉइस कॉलिंग मिनट की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 1GB डेटा का बेनिफिट भी मिलता है।
बीएसएनएल की ओर से एक प्लान 29 रुपये का ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैधता 5 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत डेटा की सुविधा मिलती है। 5 दिनों की वैधता के साथ आने वाला ये प्लान 1GB डेटा सुविधा के साथ आता है।
बीएसएनएल 50 रुपये से कम में अपना सबसे सस्ता और बेस्ट प्लान 24 रुपये का है। ये एक स्पेशल टैरिफ वाउजर है जो सिम एक्टीव रखने के लिए रिचार्ज करवाने वाले यूजर्स के लिए बेस्ट है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों तक की है। इसमें यूजर्स को वॉइस कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही एसटीडी और लोकल कॉल के लिए 20 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: