Cheapest Air Conditioner: गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही पंखे-कूलर और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ जाता है। अधिक गर्मी पड़ने पर बिना एयर कंडीशनर के गुजारा ही नहीं हो पाता है। कमरे के साथ खुद को ठंडा करने के लिए घंटों तक एसी चलाकर रखते हैं, लेकिन अगर आपका एसी खराब हो गया है या फिर नया एयर कंडीशनर खरीदने का सोच रहे हैं तो जेब पर कम भार डालने वाली डील्स लेकर आ गए हैं। जी हां, आज हम आपके लिए AC पर मिल रहे डिस्काउंट डील्स लेकर आए हैं। आधी कीमत में एयर कंडीशनर को खरीदने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं कहां पर सस्ते एसी मिल रहे हैं?
सस्ते AC की सेल
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इन दिनों दो सेल लाइव है। एक का नाम एंड ऑफ सीजन सेल और दूसरे का नाम कूलिंग डेज सेल है। दोनों सेल के दौरान एयर कंडीशनर की कीमत पर 50 प्रतिशत तक छूट मिल रही है। ऐसे में ग्राहकों के लिए सस्ता एसी खरीदना मुमकिन हो सकता है।
AC पर 50% छूट
MarQ बाय फ्लिपकार्ट के एयर कंडीशनर पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसका मतलब आप एयर कंडीशनर को आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। 1.5 टन एसी का 5 स्टार रेटिंग वाला स्प्लिट एसी 60,999 रुपये की जगह 29,990 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट की ओर से स्पेशल प्राइस ऑफर के तहत सस्ते में एसी बेचा जा रहा है।
एयर कंडीशनर पर 53 प्रतिशत छूट
Voltas का 2023 मॉडल एयर कंडीशन 53 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। इस Split AC को 49,690 रुपये की जगह 22,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत पर भारी छूट दी जा रही है। 25 हजार रुपये से कम कीमत में ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Air Conditioner पर 30% छूट
गोदरेज का 2025 मॉडल एयर कंडीशनर खरीदने का सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट पर इसे सस्ते में बेचा जा रहा है। 5 इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग एयर कंडीशनर 1.5 टन 3 स्टार रेटिंग के साथ है जिसे 30 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं। इस गोदरेज एसी की कीमत 45,900 रुपये की जगह 31,990 रुपये है।
41% छूट के साथ मिल रहा है AC
ब्लू स्टार का एयर कंडीशनर भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर 1.5 Ton एसी 64,250 रुपये की जगह 37,490 रुपये में मिल रहा है। 40 हजार से कम में आप ब्लू स्टार के 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर एसी वाई-फाई कनेक्ट के साथ आने वाला एयर कंडीशनर खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Samsung S24 Ultra 5G पर बंपर ऑफर, यहां मिलेगा 48000 रुपये सस्ता; जानें कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
11 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
13 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
15 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines