Cheapest 108MP Camera Phone: क्या आप भी सस्ते में दमदार कैमरा वाला 5G फोन ढूंढ रहे हैं तो Jiomart आपके लिए जबरदस्त ऑफर लाया है, जहां पोको का दमदार फोन सिर्फ 10,599 रुपये में मिल रहा है। बेहतरीन कैमरा के साथ फोन में काफी कूल फीचर्स भी देखने को मिल रहे हैं। डिवाइस अपने लॉन्च प्राइस से अभी काफी सस्ते में मिल रहा है। ऐसे में ये डिवाइस उन यूजर्स के लिए एक बेस्ट डिवाइस हो सकता है जो फोटोग्रफी करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इतना ही नहीं फोन में AI Night Mode भी मिलता है जो रात में बेहतरीन तस्वीरें लेता है। हालांकि अगर आप थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं तो OnePlus जैसे ब्रांड का दमदार फोन भी 15 हजार रुपये की रेंज में 108MP कैमरा के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। चलिए दोनों डिवाइस पर मिल रही डील जानें…
POCO M6 Plus 5G
दरअसल, कंपनी ने 1 अगस्त को पिछले साल ये डिवाइस 15,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अभी ये फोन Jiomart पर सिर्फ 10,599 रुपये में बिना किसी ऑफर के मिल रहा है। RBL Bank Credit Card EMI के साथ कंपनी इस फोन 3 हजार रुपये तक की छूट दे रही है जिससे इसकी कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। फोन में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज देखने को मिल रही है। डिवाइस में 6.79 इंच का Full HD+ डिस्प्ले और 108MP + 2MP रियर और 13MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5030 mAh की तगड़ी बैटरी और Snapdragon 4 Gen2 AE प्रोसेसर मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Samsung के इन 3 प्रीमियम स्मार्टफोन्स की धड़ाम गिरी कीमत, चेक करें बेस्ट डील्स
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
वहीं, अगर आप थोड़ा बजट बढ़ा सकते हैं तो OnePlus जैसे ब्रांड का दमदार फोन भी 15 हजार रुपये की रेंज में 108MP कैमरा के साथ खरीद सकते हैं। अगर आप फोटोग्राफी करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं तो OnePlus आपको ज्यादा अच्छी तस्वीरें दे सकता है। प्लेटफॉर्म पर ये डिवाइस अभी सिर्फ 14,990 रुपये में मिल रहा है। कंपनी ने डिवाइस को 19,999 रुपये में लॉन्च किया था। BOBCARD के साथ फोन पर 1250 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है जो फोन की कीमत को और कम कर देता है।
कौन-सा खरीदें?
अगर आपका बजट काफी लिमटेड है तो पोको के डिवाइस के साथ जा सकते हैं जो 5G के साथ बेहतर कैमरा क्वालिटी भी दे रहा है लेकिन अगर आप बैंक ऑफर के साथ फोन ले सकते हैं तो OnePlus भी एक बेस्ट डील बन जाता है। खास बात यह है कि OnePlus में आपको लाइफटाइम स्क्रीन की वारंटी मिलती है जो इसे ज्यादा बेहतर बना देता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
41 mins agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
7 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines