YouTube के CEO ने भी माना Chandrayaan-3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतने लाख लोगों ने देखा लाइव स्ट्रीमिंग
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Chandrayaan-3 की लैंडिंग से भारत की तारीफ देश भर में हो रही है। कई देश के लोग इसे लेकर बधाईयां दे चुके हैं। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद दुनिया के लोग भारत की तरफ एक उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। इसने इतिहास रचने के साथ ही YouTube के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे लेकर यूट्यूब के सीईओ ने खुद जानकारी दी है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने इसरो को बधाई भी दी है। आइए जानते हैं यूट्यूब के सीईओ ने चंद्रयान-3 और इसरो के लेकर क्या कहा है और क्यों हो रही है चर्चाएं।
बीते महीने 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की लैंडिंग को एक साथ यूट्यूब पर लगभग 8 मिलियन लोग देख रहे थे। इनमें केवल भारत ही नहीं विदेशों के भी दर्शक शामिल थे। इस बात की जानकारी खुद यूट्यूब के सीईओ ने ट्वीट कर दी है। नील मोहन ने कहा कि ‘इसरो की टीम को बधाई। ये देखना काफी आनंद भर देता है। इसे 80 लाख लोगों ने लाइव देखा।’ इसके साथ ही उन्होनें एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें चंद्रयान 3 की लैंडिंग हो रही है।
https://x.com/nealmohan/status/1702121272908619979?s=20
आपको बताते चलें कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 2.68 मिलियन है। लेकिन चंद्रयान 3 की लैंडिंग वीडियो देखने के लिए कुछ ही समय में 2.9 मिलियन लोग जुड़ गए थे। समय के साथ ही जुड़ने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही थी। 17 मिनट के भीतर इसपर लगभग 40 लाख लोग लाइव जुड़ गए थे। लगभग 31 मिनट पर 53 लाख लोग एक साथ लाइव वीडियो देख रहे थे।
चंद्रयान 3 की लैंडिंग होने के साथ ही एक्स यूजर्स वीडियो क्लिप कट कर इसे ट्विटर पर शेयर कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अन्य सोशल मीडिया पर भी लैंडिंग की वीडियो उपलब्ध है। इसे आज भी लोग देख रहे हैं और समय के साथ वीडियो की व्यूज बढ़ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: