CERT-In Warning: भारत सरकार की ओर से समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है, जिससे यूजर्स की सुरक्षा बनी रहे और उन पर किसी तरह का साइबर अटैक न हो सके। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी (CERT-In) ने करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। कुछ चिपसेट वाले स्मार्टफोन को खतरनाक बताया जा रहा है, जो यूजर्स के पर्सनल डेटा के लिए खतरा बन सकता है। इन चेतावनी में Qualcomm के प्रोसेसर वाले फोन को शामिल किया गया है जिनमें एंड्रॉयड से लेकर एप्पल के कुछ आईफोन भी शामिल हैं।
हैकर्स उठा सकते हैं फायदा
CERT-In के अनुसार Qualcomm के प्रोसेसर में सुरक्षा से संबंधित बड़ी खामियां देखने को मिली है। ऐसे कुछ प्रोसेस हैं जो हैकर्स के लिए फोन को कंट्रोल करने का एक्सेस दे सकते हैं। ऐसे में डिवाइस से डेटा चोरी करना आसान होगा। इतना ही नहीं, हैकर्स द्वारा डिवाइस को हैंग या क्रैश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि Qualcomm के कौन से प्रोसेसर पर सुरक्षा की खामियां है और कैसे बचाव किया जा सकता है?
Qualcomm के कौन से प्रोसेसर सुरक्षा के मामले में खराब
- फास्टकनेक्ट 7800
- स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 / 2 / 3
- XR2, XR2+ Gen 1, W5+ Gen 1
- स्नैपड्रैगन 865, 870, 888
- स्नैपड्रैगन 695, 750G
- स्नैपड्रैगन 480, 460, 439, 625, 636, 660
- क्वालकॉम X65, X70, X75 5G
जिन डिवाइस में ऊपर बताए गए प्रोसेसर हैं उन्हें हैकर्स से खतरा है। इनमें सैमसंग (Samsung), ओप्पो (Oppo), वनप्लस (OnePlus), रियलमी (Realme), वीवो (Vivo) शाओमी (Xiaomi), एप्पल (Apple) समेत अन्य कंपनी के डिवाइस हैं जिनके फोन में Qualcomm चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
कैसे करें बचाव?
CERT-In के अनुसार ऊपर बताए गए Qualcomm चिपसेट का फोन है तो उसे इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा समय-समय पर स्मार्टफोन को अपडेट जरूर करें। फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट करें। इसके लिए सेटिंग में ऑप्शन मिल जाएगा। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी लिंक या मैसेज के माध्यम से कोई ऐप डाउनलोड न करें। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए अनऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल न करें। अगर ऐप डाउनलोड करना है तो इसके लिए App Store या Play Store का इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें- UPI Service: PhonePe ने फीचर फोन के लिए शुरू की UPI सेवाएं, बिना इंटरनेट के भी कर सकेंगे पेमेंट
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines