CERT-In Warning: सावधान! करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी, ये हैं बचाव के टिप्स

CERT-In Warning: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। एंड्रॉइड से लेकर कुछ आईफोन हैं जिनके प्रोसेसर से यूजर्स के डेटा को खतरा है। आइए जानते हैं कि इस बग से बचने के लिए क्या करना सही रहेगा?

CERT-In Warning | CERT-In | smartphone | hackers | smartphone bug | smartphone update

CERT-In Warning: सावधान रहें ये फोन यूजर्स

CERT-In Warning: भारत सरकार की ओर से समय-समय पर अलर्ट जारी किया जाता है, जिससे यूजर्स की सुरक्षा बनी रहे और उन पर किसी तरह का साइबर अटैक न हो सके। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी (CERT-In) ने करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। कुछ चिपसेट वाले स्मार्टफोन को खतरनाक बताया जा रहा है, जो यूजर्स के पर्सनल डेटा के लिए खतरा बन सकता है। इन चेतावनी में Qualcomm के प्रोसेसर वाले फोन को शामिल किया गया है जिनमें एंड्रॉयड से लेकर एप्पल के कुछ आईफोन भी शामिल हैं।

हैकर्स उठा सकते हैं फायदा

CERT-In के अनुसार Qualcomm के प्रोसेसर में सुरक्षा से संबंधित बड़ी खामियां देखने को मिली है। ऐसे कुछ प्रोसेस हैं जो हैकर्स के लिए फोन को कंट्रोल करने का एक्सेस दे सकते हैं। ऐसे में डिवाइस से डेटा चोरी करना आसान होगा। इतना ही नहीं, हैकर्स द्वारा डिवाइस को हैंग या क्रैश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि Qualcomm के कौन से प्रोसेसर पर सुरक्षा की खामियां है और कैसे बचाव किया जा सकता है?

Qualcomm के कौन से प्रोसेसर सुरक्षा के मामले में खराब

  1. फास्टकनेक्ट 7800
  2. स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 / 2 / 3
  3. XR2, XR2+ Gen 1, W5+ Gen 1
  4. स्नैपड्रैगन 865, 870, 888
  5. स्नैपड्रैगन 695, 750G
  6. स्नैपड्रैगन 480, 460, 439, 625, 636, 660
  7. क्वालकॉम X65, X70, X75 5G

जिन डिवाइस में ऊपर बताए गए प्रोसेसर हैं उन्हें हैकर्स से खतरा है। इनमें सैमसंग (Samsung), ओप्पो (Oppo), वनप्लस (OnePlus), रियलमी (Realme), वीवो (Vivo) शाओमी (Xiaomi), एप्पल (Apple) समेत अन्य कंपनी के डिवाइस हैं जिनके फोन में Qualcomm चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

कैसे करें बचाव?

CERT-In के अनुसार ऊपर बताए गए Qualcomm चिपसेट का फोन है तो उसे इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। इसके अलावा समय-समय पर स्मार्टफोन को अपडेट जरूर करें। फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट करें। इसके लिए सेटिंग में ऑप्शन मिल जाएगा। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी लिंक या मैसेज के माध्यम से कोई ऐप डाउनलोड न करें। किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए अनऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल न करें। अगर ऐप डाउनलोड करना है तो इसके लिए App Store या Play Store का इस्तेमाल करें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ