Government warns Android Users: भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In जो कि भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी है, ने Android ऑपरेटिंग सिस्टम के कई वर्जन को एफ्फेट करने वाली बड़ी खामियों को लेकर एक हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है। CERT-In Vulnerability Note CIVN-2024-0161 में पहचानी गई ये खामियां Android यूजर्स की प्राइवेसी और डिवाइस सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा पैदा करती हैं।
सीईआरटी-इन के अनुसार मार्क की गई खामियां सिस्टम के कई कंपोनेंट्स में मौजूद हैं, जिनमें फ्रेमवर्क, सिस्टम, Google Play सिस्टम अपडेट, कर्नेल, कर्नेल एलटीएस, आर्म कंपोनेंट्स, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, क्वालकॉम कंपोनेंट्स और क्वालकॉम क्लोज्ड-सोर्स कंपोनेंट्स शामिल हैं।
डेटा चोरी कर सकते हैं हैकर्स
साइबर सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इन खामियों का इस्तेमाल करके हैकर्स आपकी पर्सनल डिटेल्स चुरा सकते हैं। इसमें लॉगिन क्रेडेंशियल, फ़ाइनेंशियल इनफार्मेशन, कॉन्टेक्ट्स, मैसेज और ब्राउज़िंग हिस्ट्री शामिल हो सकती है। यहां तक कि हैकर्स Android डिवाइस पर फुल कंट्रोल हासिल कर सकते हैं, जिससे आपके डिवाइस पर वे मालिसियस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। साथ ही हैकर्स खामियों का फायदा उठाकर यूजर एक्टिविटी को ट्रैक करने और डेटा चोरी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Google ने बताई बड़े काम की Safe Mode ट्रिक, तेज हो जाएगी धीमे हो चुके Android फोन की स्पीड
कौन से Android वर्जन पर खतरा?
CERT-In द्वारा जारी की गई चेतावनी में उन Android वर्जन के बारे में भी बताया है जिनमें ये खामियां मिली हैं:
- Android 12
- Android 12L
- Android 13
- Android 14
डिवाइस को फटाफट करें अपडेट
अगर आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर इनमें से किसी भी Android वर्जन का यूज कर रहे हैं, तो फोन को सिक्योर रखने के लिए अभी डिवाइस को अपडेट करें। साइबर सुरक्षा एजेंसी ने भी डिवाइस को जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी है।
सस्पीशियस ऐप्स से भी रहें सावधान
केवल Google Play Store जैसे रिलायबल सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड और इंस्टॉल करें। किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइटों या थर्ड पार्टी ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करने से बचें क्योंकि ये ऐप्स मालिसियस हो सकते हैं और आपके डिवाइस पर कमजोरियों का फायदा उठाकर आपका डेटा चुरा सकते हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines