Cell Phone Radiation Side Effects on Human Body: कैलकुलेटर, कैमरा, अलार्म समेत कई चीजों का इस्तेमाल फोन में किया जा सकता है। जहां पहले सिर्फ बातचीत के लिए इसका इस्तेमाल होता था अब मनोरंजन से लेकर कई दस्तावेजों को सुरक्षित रखने या कहें कि ऑफिशियल वर्क के लिए भी फोन जरूरी हो गया है। आलम ये है कि हम सभी उठते-बैठते बस हाथ में फोन लेकर घंटों स्क्रॉलिंग करते रहते हैं। यहां तक कि चार्जिंग के दौरान भी फोन को छोड़ने का नाम नहीं लेते हैं। कुछ लोग तो सोते समय भी फोन को अपने सिरहाने रखते हैं, लेकिन ऐसी आदत आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।
जी हां, दिनभर फोन के इस्तेमाल से जहां आप मानसिक तौर पर बीमार पड़ सकते हैं। वहीं, सोते समय सिर के पास फोन रखना या फिर गलत रेडिएशन के फोन का इस्तेमाल करना आपको जानलेवा बीमारी का शिकार बना सकता है।
फोन से हो सकता है ब्रेन कैंसर
दरअसल, स्मार्टफोन का रेडिएशन हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इससे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आपके फोन का रेडिएशन 1.6kw से ज्यादा है और सोते समय फोन को पास रखते हैं, तो ब्रेन कैंसर हो सकता है। अधिक रेडिएशन वाले फोन से सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंच सकता है। सिरहाने रखने पर ब्रेन कैंसर का खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या है Jio का PhoneCall AI? जो कॉल को बदल देगा टेक्स्ट में
SAR से मापते हैं रेडिएशन
स्पेसिफिक ऑब्जर्वेशन रेट (Specific Absorption Rate) यानी SAR की मदद से फोन का रेडिएशन चेक किया जा सकता है। SAR का इस्तेमाल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, वायरलेस डिवाइस समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उत्पन्न इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के प्रभावों को मापने के लिए किया जाता है। फोन के लिए निर्धारित SAR की लिमिट 1.6 वाट प्रति किलोग्राम (W/kg) तय है। इससे ज्यादा रेडिएशन होने पर सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
How to Check SAR Value in Smartphone
फोन में USSD कोड नंबर- *#07# डायल करें। इसके बाद एक पेज ओपन होगा, जहां SAR वैल्यू की जानकारी के अलावा अन्य जरूरी जानकारी को चेक किया जा सकता है। इस तरीके को एंड्रॉइड यूजर्स अपनाकर SAR वैल्यू जान सकते हैं। जबकि, आईफोन यूजर्स को *#07# डायल करने का बाद आरएफ एक्सपोजर पर टैप करना होगा।
ये भी पढ़ें- ये हैं 10 हजार रुपये से कम के 5 स्मार्टफोन
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
8 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
11 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
12 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
16 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines