Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max अभी लॉन्च हुए हैं और इनकी कीमत पहले ही काफी ज्यादा है. लेकिन अगर आपको लगता है कि इतना महंगा फोन और भी खास हो सकता है, तो लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने इसका जवाब दे दिया है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और Pro Max का Contrast Edition पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6.84 लाख रुपये है. इन खास एडिशन में टाइटेनियम, फोर्स्ट कार्बन फाइबर और 24-कैरेट गोल्ड जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है.
5 अलग डिजाइन, हर मॉडल की सिर्फ 50 यूनिट
Apple के 9 सितंबर के हार्डवेयर इवेंट के बाद Caviar ने इस नए कलेक्शन को पेश किया है. कंपनी ने इसे Apple की 50वीं और Caviar की 15वीं एनिवर्सरी के मौके पर तैयार किया है. Contrast Edition में कुल 5 अलग-अलग डिजाइन दिए गए हैं और हर डिजाइन की सिर्फ 50 यूनिट ही बनाई जाएंगी. यानी ये फोन आम iPhone की तरह आसानी से देखने या खरीदने को नहीं मिलेंगे.
Titanium Grey में मिला ब्लैक टाइटेनियम टच
कलेक्शन के मैटेलिक मॉडल्स में Titanium Grey शामलि है. इसमें Apple स्टैंडर्ड ग्रे iPhone 18 Pro के रियर पैनल को ब्लैक टाइटेनियम पैनल के साथ मॉडिफाई किया गया है. इस पैनल पर डायरेक्शनल ब्रशिंग फिनिश दी गई है. जिससे फोन का पिछला हिस्सा नॉर्मल iPhone से काफी अलग नजर आता है. इसके 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत $7,130 यानी करीब 6.84 लाख रुपये है.
Black Moon में सिल्वर टाइटेनियम और खास Apple लोगो
दूसरा मेटैलिक मॉडल Black Moon है. इसमें डीप ब्लैक iPhone चेसिस के साथ ब्रश्ड सिल्वर टाइटेनियम इंसर्ट दिया गया है. इसके अलावा Apple लोगो को PVD-कोटेड टाइटेनियम से तैयार किया गया है. इस मॉडल की भी 256GB वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 7,130 डॉलर यानी लगभग 6.84 लाख रुपये रखी गई है.
Sky Blue में कार्बन फाइबर का कॉन्ट्रास्ट
Caviar ने कार्बन फाइबर पसंद करने वालों के लिए भी दो विकल्प रखे हैं. Sky Blue मॉडल में Apple के लाइट ब्लू चेसिस के साथ डार्क फोर्स्ट कार्बन फाइबर पैनल लगाया गया है. इस पैनल को हाथ से तैयार किया गया है, जिससे फोन के रियर डिजाइन को एक अलग लुक मिलता है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 7,130 यानी करीब 6.84 लाख रुपये है.
Dark Red में 24 कैरेट गोल्ड
Dark Red मॉडल में बरगंडी बॉडी का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ पार्पल वेंनिग वाला फोस्ट कार्बन इंसर्ट दिया गया है. सबसे खास बात यह है कि इसमें Apple लोगो को 24 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 7,410 डॉलर यानी लगभग 7.11 लाख रुपये है.
अंदर से वही iPhone 18 Pro, बाहर से पूरी तरह अलग
Caviar ने इन फोन के बाहरी डिजाइन और मटेरियल पर काम किया है, लेकिन इनके इंटरनल हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी कैमरा, प्रोसेसर, डिस्प्ले और बाकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन असली iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे ही रहते हैं. ग्राहक यहां ज्यादा पैसे मुख्य रूप से कस्टम डिजाइन, प्रीमियम मटेरियल, खास पैकेजिंग और लिमिटेड एडिशन के लिए दे रहे हैं.
कहां से कर सकते हैं बुक
Contrast Edition के इन कस्टम iPhone की बिक्री Caviar ने अपनी वेबसाइट के जरिए शुरू कर दी है. इसे वहां से बुक किया जा सकता है. सीमित संख्या में बनाए गए इन मॉडल्स की कीमत सामान्य iPhone 18 Pro और Pro Max की तुलना में कई गुना ज्यादा है। ऐसे में ये फोन उन ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं जो सिर्फ Apple का फ्लैगशिप फोन नहीं, बल्कि एक अलग और लिमिटेड डिजाइन वाला डिवाइस चाहते हैं.
ये भी पढे़ं- iPhone 18 Pro Price: भारत-पाकिस्तान से अमेरिका तक कितनी है कीमत? यहां सबसे सस्ता मिल रहा Apple का नया iPhone
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
11 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
13 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
16 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Cavier
First published on:
Know More: Editorial Guidelines