Call Forwarding Scam: मोबाइल यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अलर्ट है, क्योंकि अब ठगी का तरीका पहले से ज्यादा चालाक हो गया है. हैरानी की बात यह है कि ठगों को अब आपके OTP या बैंक डिटेल्स की भी जरूरत नहीं पड़ती. सिर्फ एक छोटी सी सेटिंग के जरिए वे आपके फोन को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं और आपके अकाउंट से पैसे तक निकाल सकते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप इस ट्रिक को समझें और समय रहते खुद को सुरक्षित करें.
छोटी सी गलती बन सकती है बड़ी मुसीबत
अक्सर लोग अनजान कॉल्स को हल्के में लेते हैं या सामने वाले की बातों में आकर बताए गए कोड डायल कर देते हैं. यही छोटी सी गलती आगे चलकर बड़ा नुकसान कर सकती है. आपको पता भी नहीं चलता और आपके फोन से जुड़ी जरूरी जानकारी किसी और तक पहुंचने लगती है.
कैसे काम करता है यह नया स्कैम
इस तरह के फ्रॉड में ठग खुद को डिलीवरी बॉय, कस्टमर केयर या बैंक कर्मचारी बताता है. वह किसी बहाने से आपको एक कोड डायल करने के लिए कहता है. जैसे ही आप वह कोड डायल करते हैं, आपके फोन की कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग चालू हो जाती है और आपके कॉल और मैसेज किसी दूसरे नंबर पर जाने लगते हैं.
इस तरह खाली होता है बैंक अकाउंट
जब कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो जाती है, तो आपके फोन पर आने वाले OTP और बैंक से जुड़े कॉल्स ठग तक पहुंच जाते हैं. इसके बाद वह आसानी से आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकता है. आपको इस बात का पता तब चलता है जब आपके अकाउंट से पैसे कट चुके होते हैं.
ये भी पढ़ें- बिना बैंक अकाउंट के भी होगा UPI पेमेंट! Google Pay का नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
क्यों है यह स्कैम ज्यादा खतरनाक
इस फ्रॉड की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें आपको कोई लिंक क्लिक नहीं करना होता, न ही कोई ऐप डाउनलोड करनी होती है. कई बार तो आपको खुद OTP भी शेयर नहीं करना पड़ता. सब कुछ बिना आपकी जानकारी के हो जाता है, इसलिए यह और भी खतरनाक बन जाता है.
कैसे चेक करें कॉल फॉरवर्डिंग ऑन है या नहीं
आप अपने फोन में आसानी से यह देख सकते हैं कि कॉल फॉरवर्डिंग चालू है या नहीं. इसके लिए फोन की कॉल सेटिंग्स में जाएं और Call Forwarding ऑप्शन को चेक करें. अगर वहां कोई अनजान नंबर दिखाई दे, तो उसे तुरंत हटा दें.
तुरंत ऐसे बंद करें कॉल फॉरवर्डिंग
अगर आपको शक है कि आपके फोन में कॉल फॉरवर्डिंग चालू हो गई है, तो तुरंत ##002# कोड डायल करें. यह कोड आपके फोन की सभी कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स को एक साथ बंद कर देता है.
खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
सुरक्षित रहने के लिए कुछ आसान बातों का ध्यान रखें. किसी भी अनजान कॉल पर कोई कोड डायल न करें, बैंक या डिलीवरी के नाम पर आने वाले कॉल्स पर तुरंत भरोसा न करें, और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें. अगर आपको कुछ भी संदिग्ध लगे, तो तुरंत कॉल काट दें और जरूरत पड़ने पर 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें.
ये भी पढ़ें- गर्मियों बार-बार गर्म हो रहा फोन? इन आसान तरीकों को अपनाने से तुरंत मिलेगा फायदा
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines