Redmi A1: अब आप Xiaomi का नया Redmi A1 स्मार्टफोन महज 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इस फोन की एमआरपी कंपनी की वेबसाइट पर 8,999 रुपए रखी गई है। यह भारतीय मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन्स में से एक है। कंपनी के इस बजट फोन में लगभग वे सभी प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जो महंगे फोन्स में आते हैं। जानिए इस स्मार्टफोन के बारे में
ये हैं Redmi A1 Specifications
Xiaomi के नए फोन में MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1600×720 पिक्स्ल रेजोल्यूशन वाली 6.52 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है। यह स्कीरन 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 400 निट्स है। फोन की स्क्रीन स्क्रैच रेजिस्टेंस टेक्नोलॉजी से बनाई गई है।
यह भी पढ़ें: ₹ 7000 में लॉन्च हुआ 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाला फोन, लुक भी iPhone जैसा, मिलेंगे ये फीचर्स
इस फोन में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। नया Redmi A1 स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन 4G इंटरनेट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
हाई क्वालिटी वीडियो बनाने के लिए फोन के बैक पैनल में 8MP का ड्यूल आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंसी युक्त कैमरा दिया गया है। शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए VoWiFi, WiFi 802.11a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर भी दिए गए हैं। फोन तीन कलर ऑप्शन्स लाइट ग्रीन,लाइट ब्लू और ब्लैक में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Twitter Blue को फिर से लॉन्च करेंगे एलन मस्क, पहले से वेरिफाइड यूजर्स का भी हट जाएगा ब्लू टिक!
क्या है Redmi A1 फोन की कीमत
Xiaomi की वेबसाइट पर Redmi A1 स्मार्टफोन की एमआरपी 8,999 रुपए रखी गई है। इसे कंपनी 6,499 रुपए में उपलब्ध करवा रही है। साथ ही कंपनी इस फोन पर 500 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। इस तरह आप इस फोन को केवल 5,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
11 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
13 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
15 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
17 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
18 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines