LeTV Y1 Pro Plus: यदि आप कोई सस्ता लेकिन प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो कुछ दिन रुकना बेहतर होगा। फोन निर्माता कंपनी LeTV ने हाल ही में एक नया बजट फोन LeTV Y1 Pro+ लॉन्च किया है। यह फोन मार्केट में आते ही अपने लुक के कारण काफी चर्चा में आ रहा है।
ये हैं LeTV Y1 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स
यदि इस फोन के लुक की बात करें तो यह बिल्कुल Apple के iPhone 13 की तरह दिखता है। लुक के साथ-साथ फोन में दमदार फीचर्स भी दिए गए हैं। नए स्मार्टफोन में Unisco Tiger T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन का CPU बनाने में 2.18GHz Cortex-A75 कोर और छह 1.8GHz Cortex-A55 कोर का प्रयोग किया गया है।
यह भी पढ़ेंः ये हैं 20 हजार रुपये से कम में आने वाले बेस्ट 5G Smartphones, देखें लिस्ट
नए LeTV Y1 प्रो प्लस फोन में 1560×720 पिक्सल के रिजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन में बेहतर ग्राफिक्स के लिए माली-जी52 जीपीयू भी मिलता है। यह एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन 4G इंटरनेट सर्विस को सपोर्ट करता है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ और USB-C टाइप पिन दी गई है।
लुक है iPhone जैसा, बैटरी भी है जबरदस्त पावरफुल
LeTV के नए Y1 Pro+ फोन को आईफोन का लुक देने के लिए एक डमी सेंसर के साथ 8MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 4000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
यह भी पढ़ेंः खरीदना चाहते हैं iPhone 13? ऐसे मिल सकता है 25 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट
तीन वर्जन में उपलब्ध है LeTV Y1 Pro+
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LeTV ने अपने इस फोन को चीन में तीन वर्जन 6GB+64GB, 4GB+128GB, और 4GB+256GB में लॉन्च किया है। फोन फिलहाल तीन कलर वेरिएशन स्टारलाइट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और स्टारी ब्लू में खरीदा जा सकता है। यदि कीमत की बात करें तो LeTV Y1 Pro+ के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 499 युआन (भारतीय मुद्रा में करीब 5,600 रुपए) रखी गई है। इसी तरह 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 599 युआन (भारतीय मुद्रा में लगभग 6,900 रुपए) और 4GB + 256GB की कीमत 699 युआन (करीब 8,041 रुपए) रखी गई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines