ये हैं 20 हजार रुपये से कम में आने वाले बेस्ट 5G Smartphones, देखें लिस्ट
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Best 5G Smartphones under 20000: मार्केट में हर कीमत और फीचर्स के साथ के कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। हर तरह के ग्राहकों के लिए कंपनियां अलग कीमत का फोन पेश करती है। देश में 5जी नेटवर्क आने के बाद ज्यादातर फोन यूजर्स का रूख 5जी सपोर्ट फोन की ओर बढ़ गया है।
अगर आप भी 5जी स्मार्टफोन खरीदने का विचार बना रहे हैं, लेकिन आपका बजट 20 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है? तो शायद आपके लिए हमारे द्वारा दी जा रही जानकारी काम की हो सकती है। दरअसल, आज हम आपके लिए बेस्ट 5जी स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी कीमत 20 हजार से कम है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी के दो वेरिएंट 4GB + 64GB और 6GB + 128GB है, जिसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये अमेजन पर लिस्टेड है। इसमें 6.5 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 5000mAh Lithium-ion बैटरी है। ये फोन डुअल कैमरे सेटअप के साथ है।
रेडमी 11 प्राइम 5G की भी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। इसमें 6.58 इंच का FHD+ Dot डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें इसमें 5000mAh Lithium-ion बैटरी और डुअल कैमरे सेटअप है। फोन में 4GB और 6GB तक दो रैम वेरिएंट हैं।
ओप्पो ऐ74 5जी की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। ये फोन बड़ी स्क्रीन के साथ 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ है। इस फोन में भी 5000mAh Li-Po बैटरी है। फोन में 48MP Main + 2MP Macro + 2MP Depth Lens के साथ तीन कैमरा सेटअप है। ये फोन Color OS 11.1 आधारित Android 11 पर काम करेगा।
शाओमी के रेडमी 11टी 5जी की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। इसमें 6.6 इंच का FHD+ Dot डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 50MP AI Main + 8MP Ultra-wide के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। इस फोन में 5000mAh Li-Po बैटरी है, जो 33W Pro फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
iQOO Z6 की शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है। इस फोन में 6nm Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर है। इस फोन में 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले है जो 120Hz स्क्रिन रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 5000mAh Lithium-ion बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें]
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: