Apple iPhone Bug: आईफोन यूजर्स को फिर से एक बग का सामना करना पड़ रहा है जिस वजह से वो बहुत परेशान भी हैं। दरअसल, नए तरह के बग में यूजर्स के लिए कुछ कैरेक्टर को टाइप करना भारी पड़ रहा है। इस बग के कारण मिनटों में फोन क्रैश हो रहा है, साथ ही फ्रीज भी हो जा रहा है। नए बग के कारण आईफोन की होम स्क्रीन कुछ ही देर में क्रैश हो सकती है। इसकी जानकारी एक सुरक्षा रिसर्चर ने दी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आईफोन में अब कौन सा नया बग आ गया है।
पहली बार नहीं आया बग
जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब आईफोन यूजर्स को बग का सामना करना पड़ रहा हो। पहले भी कई बार यूजर्स के लिए आईफोन को यूज करने के दौरान परेशानी रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से Mastodon में सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने आईफोन के नए बग को हाइलाइट किया है। इस दौरान उन्होंने बग होने का कारण और प्रोसेस भी बताया है।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 का डिजाइन सच में नया या Apple फिर लगाएगा चूना?
इन कैरेक्टर को टाइप करते ही क्रैश हो जाएगी स्क्रीन
सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार कुछ खास कैरेक्टर एंटर करने पर बग एक्टिव हो रहा है, जिससे फोन क्रैश हो सकता है।रिपोर्ट्स के अनुसार आईफोन यूजर ऐप लाइब्ररेरी या फिर स्पॉटलाइट सर्च में स्पेशल कैरेक्टर टाइप करने से फोन क्रैश हो रहा है।
गलती से भी न टाइप करें ये 4 कैरेक्टर
आईफोन ऐप लाइब्ररेरी या फिर स्पॉटलाइट सर्च में “::” इन 4 कैरेक्टर को टाइप करने से फोन की होम स्क्रीन क्रैश हो रही है। ऐसा करने पर कुछ यूजर्स के फोन फ्रीज भी हो रहे हैं। इन कैरेक्टर को एंटर करने पर बग एक्टिव हो सकता है।
न करें टाइप करके चेक करने की कोशिश
अगर आप इस बग को चेक करने के लिए ये सोच रहे हैं कि “::” इसे टाइप करके देखते हैं, तो ये जोखिम उठाने से पहले एक बार अपने आईफोन का बैकअप ले लें। सभी जरूरी डेटा को पहले दूसरे डिवाइस में सुरक्षित कर लें। दरअसल, इस बग से डिवाइस का सारा डेटा उड़ रहा है। बचाव के लिए जरूरी है कि इन कैरेक्टर को भूलकर भी टाइप न करें।
ये भी पढ़ें- iPhone का नहीं हो रहा इंतजार तो Google Pixel को करें ऑर्डर
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
4 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
21 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines