Budget Laptop For Office Work: अगर आप भी लंबे समय से एक नया लैपटॉप खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट काफी कम है तो आज हम आपके लिए 4 ऐसे लैपटॉप लेकर आए हैं जिन्हें आप बजट स्मार्टफोन के प्राइस पर खरीद सकते हैं। सस्ते होने के बावजूद इसमें आपको कई तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। खास बात यह है कि लिस्ट में शामिल एक लैपटॉप का प्राइस तो सिर्फ 9,000 रुपये है जो स्टूडेंट्स और हल्के फुल्के ऑफिस वर्क के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइये ऐसे ही कुछ बजट फ्रेंडली लैपटॉप पर एक नजर डालते हैं….
ASUS Chromebook Intel Celeron Dual Core N4500
बजट रेंज में आने वाला ये लैपटॉप काफी शानदार है जिसमें आपको 2 GB RAM, 32 GB EMMC Storage के साथ विंडोज 10 होम का सपोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप का स्क्रीन साइज 11.6 इंच है जबकि इसका वजह सिर्फ 1KG है। यह लैपटॉप 54% डिस्काउंट के बाद इस वक्त फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 14,990 रुपये में लिस्टेड है। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 32,990 रुपये है।
Lenovo IdeaPad 3 Chromebook Intel Celeron Dual Core N4020
बजट रेंज में आने वाला ये लैपटॉप भी बेसिक यूज के लिए बेस्ट है। Lenovo के इस लैपटॉप पर इस वक्त 57% का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 12,990 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 30,690 रुपये है। हालांकि इसमें आपको विंडोज नहीं बल्कि Chrome OS का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप 4 GB RAM, 64 GB स्टोरेज से लैस है।
वीडियो से भी जानें कैसे खरीदने सस्ता लैपटॉप
Ultimus Pro Intel Celeron Dual Core N4020
Ultimus की तरफ से आने वाला ये लैपटॉप भी काफी जबरदस्त है। इसे आप फ्लिपकार्ट से 48% डिस्काउंट के बाद सिर्फ 12,990 रुपये में अपना बना सकते हैं जबकि इस लैपटॉप का MRP 24,990 रुपये है। इस हिसाब से यह लैपटॉप इस वक्त काफी सस्ता मिल रहा है खास बात यह है कि इसमें आपको लेटेस्ट विंडोज 11 का भी सपोर्ट मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : सिर्फ 799 रुपये में घर के किसी भी डिवाइस को बनाएं Smart!
iball Intel Atom Quad Core Z3735F
लिस्ट के आखिरी और सबसे सस्ते लैपटॉप की बात करें तो इसमें हमने iball का एक लैपटॉप ऐड किया है। खास बात यह है कि इस लैपटॉप को आप अभी फ्लिपकार्ट से सिर्फ 9 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 2 GB RAM, 32 GB EMMC Storage के साथ Windows 10 का सपोर्ट मिलने वाला है। हल्के फुल्के कामों के लिए ये लैपटॉप बेस्ट है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 mins agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
4 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
7 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines