Budget Friendly POCO C55 Smartphone Sale: भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ पोको का एंट्री लेवल स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। कंपनी की ओर से पोको सी55 को भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। पोको सी55 की कीमत 10 हजार रुपये से कम है जो एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन (Budget Friendly Smartphone) है। हालांकि, ऑफर्स के तहत फोन को सिर्फ 299 रुपये में घर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?
और पढ़िए –Realme GT3: 240W फास्ट चार्जिंग का धांसू स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
POCO C55 Smartphone Price Discount Sale
भारत में पोको सी55 के दो वैरिएंट 4GB + 64GB और 6GB + 128GB को लॉन्च किया गया है। पहले वाले वैरिएंट की कीमत 8,499 रुपये और दूसरे की कीमत 10,999 रुपये हैं। इस फोन के फॉरेस्ट ग्रीन, कूल ब्लू और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं।
POCO C55 Sale & Offers
बता दें कि पोको C55 को पहली बिक्री के दौरान 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत बढ़ सकती है। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक SBI, HDFC और ICICI डेबिट या क्रेडिट कार्ड का यूज कर 1,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर फोन की खरीद के लिए Flipkart Axis Bank Card का यूज करने पर 5 प्रतिशत छूट का फायदा मिल सकता है।
POCO C55 को कैसे सिर्फ 299 रुपये में घर लाएं
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर फोन को बैंक समेत अन्य ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है। अगर आप ईएमआई ऑप्शन का चयन करते हैं तो हर महीने 299 रुपये की किस्त भरके पोको सी55 को घर मंगवा सकते हैं। सिर्फ 299 में पोको सी55 घर मंगवाने के लिए आपको ईएमआई ऑप्शन को चुनना होगा।
और पढ़िए –Xiaomi 13 Pro के लॉन्च होते ही कम हुई इस फ्लैगशिप फोन की कीमत! पाएं इतने की छूट
Budget Friendly Smartphone under 10K
आपको जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में कई फोन लॉन्च हुए हैं जिनकी कीमत 10 हजार से कम है। आप चाहें तो आईफोन की तरह दिखने वाला लावा युवा 2 प्रो (Lava Yuva 2 Pro Smartphone) खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 7,999 रुपये है, जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।
आप चाहें तो 10 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले इंफिनिक्स स्मार्ट 7 (Infinix Smart 7) को भी खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 7,299 रुपये है। इसके अलावा मोटोरोला का मोटो ई13 भी है जो फरवरी में 10 हजार से कम रेंज में लॉन्च हुआ है। Motorola Moto E13 के 2GB + 64GB की कीमत 6,999 रुपये और 4GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
4 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
6 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
7 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
10 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
11 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines