Budget Friendly Recharge Plans: आजकल रिचार्ज प्लान इतना ज्यादा महंगा हो चुका है कि उसे अपनाने से पहले हमें अपनी पॉकेट का खास ख्याल रखना पड़ता है। जबकि, प्लान के साथ मिलने वाले सारे बेनिफिट्स का भी लुफ्त हम उठाना पसंद करते हैं। खासतौर पर ऐसे रिचार्ज प्लान जिनके साथ फ्री में ओटीटी ऐप्स का फायदा भी मिलता हो। इस तरह के प्लान हमारे हजारों रुपये बचाने में मददगार होते हैं।
अगर आप भी नेटफ्लिक्स (Netflix), डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) जैसे ओटीटी ऐप्स का यूज करते हैं और अलग से प्लान लेते हैं तो अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज हम आपको दो खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ फ्री में नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फायदा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, आप प्लान के साथ कॉलिंग, डेटा जैसी सुविधा का फायदा भी उठा सकते हैं। आइए आपको बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
Airtel Free OTT Recharge Plans
आज हम आपको एयरटेल के दो बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके साथ Netflix और Disney+ Hotstar बिल्कुल फ्री मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS का फायदा भी मिलेगा। आइए आपको एयरटेल के दो बजट फ्रेंडली रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio: 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री!
Airtel Rs 839 Recharge Plan
एयरटेल की ओर से 84 दिनों की वैधता के साथ कई प्लान ऑफर किए जाते हैं, जिनमें से एक 839 रुपये का रिचार्ज प्लान भी है। अगर आप कॉलिंग, एसएमएस और डेटा के साथ ओटीटी बेनिफिट्स हासिल करना चाहते हैं तो एयरटेल का 839 रुपये वाला प्लान अपना सकते हैं। इसके साथ रोजाना 2GB डेटा, डेली 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा डिज्नी प्लस हॉटस्टार का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Airtel Rs 1499 Recharge Plan
एयरटेल का एक रिचार्ज प्लान 1,499 रुपये का भी आता है। इसमें यूजर्स को 84 दिनों की वैधता मिलती है। ये प्लान अनलिमिटेड 5जी डेटा बेनिफिट के साथ आता है। प्लान में आपको रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और OTT का बेनिफिट मिलता है। प्लान के साथ Netflix का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
ये भी पढ़ें- 108 रुपये में 60 दिनों तक खूब करें बात और चलाएं इंटरनेट!
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 hr agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
21 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
22 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines