---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Budget 2026: नहीं सुन पाए बजट भाषण, हिंदी में आराम से पढ़ना है बजट की पूरी स्पीच? ऐसे करें डाउनलोड

अगर आप बजट 2026 का लाइव भाषण नहीं सुन पाए हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पूरी बजट स्पीच अब हिंदी में आसानी से डाउनलोड की जा सकती है. जानिए सिर्फ कुछ स्टेप्स में पूरी स्पीच मोबाइल या लैपटॉप में सेव करने का आसान तरीका.

---खबर नीचे जारी है---

FM Nirmala Sitharaman Budget Speech: केंद्रीय बजट के दिन पूरे देश की नजरें संसद पर टिकी रहती हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण में कई बड़े ऐलान होते हैं, लेकिन हर कोई इसे लाइव सुन नहीं पाता. कई बार जरूरी घोषणाएं छूट भी जाती हैं. अगर आप बजट 2026 की पूरी स्पीच हिंदी में पढ़ना चाहते हैं और उसे अपने फोन या लैपटॉप में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार ने बेहद आसान तरीका दिया है.

Budget Speech Download: कहां से मिलेगी स्पीच

बजट की पूरी स्पीच डाउनलोड करने के लिए आपको किसी अलग वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट www.indiabudget.gov.in उपलब्ध है. यहां पर बजट भाषण अंग्रेजी और हिंदी, दोनों भाषाओं में मिलता है.

---खबर नीचे जारी है---

स्पीच हिंदी में डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

अगर आप वित्त मंत्री का बजट भाषण हिंदी में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

---खबर नीचे जारी है---
  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में www.indiabudget.gov.in वेबसाइट खोलें.
  • वेबसाइट के होमपेज पर बाईं तरफ आपको Finance Minister Speech का विकल्प दिखाई देगा.
  • इस विकल्प पर क्लिक करते ही स्पीच के सामने वर्ड फाइल का लिंक नजर आएगा.
  • वर्ड फाइल के आइकन पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही बजट भाषण की फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी.

हिंदी भाषा में वेबसाइट कैसे देखें

ध्यान रखें कि वेबसाइट डिफॉल्ट रूप से अंग्रेजी में खुलती है. अगर आप कंटेंट हिंदी में पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए एक छोटा सा स्टेप और करना होगा.

---खबर नीचे जारी है---
  • वेबसाइट खुलने के बाद ऊपर दाईं तरफ Language का विकल्प दिखाई देगा.
  • इस पर क्लिक करें और हिंदी चुन लें.
  • हिंदी चुनते ही पूरी वेबसाइट हिंदी भाषा में बदल जाएगी.

ये भी पढ़ें- Budget 2026: AI की मदद से डबल होगी किसानों की कमाई, सरकार ने Bharat-VISTAAR का किया ऐलान

हिंदी में बदलते ही क्या बदलेगा

---खबर नीचे जारी है---

जैसे ही आप भाषा को हिंदी में सेट करेंगे, आपको बाईं तरफ जहां पहले Finance Minister Speech लिखा दिख रहा था, वहां अब वित्त मंत्री का बजट भाषण लिखा नजर आएगा. इसके बाद आपको सिर्फ वर्ड आइकन पर क्लिक करना है और हिंदी में पूरी बजट स्पीच आपकी स्क्रीन पर डाउनलोड हो जाएगी.

बता दें, पिछले कुछ सालों से सरकार पेपरलेस बजट पेश कर रही है. इसका मतलब है कि बजट से जुड़े सभी दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होते हैं. वित्त मंत्री के पूरे बजट भाषण की कॉपी भी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाती है, जिसे कोई भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकता है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Budget 2026: सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा AI, स्टार्टअप से रिसर्च तक मिलेगा फायदा

First published on: Feb 01, 2026 03:56 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola