Union Budget 2025 Live Streaming: आज 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 8वां बजट पेश किया जाएगा, जिसमें GDP ग्रोथ, आयकर में छूट, सस्ते फोन, टीवी, कार से लेकर उद्योग जगत के अलावा अन्य सेक्टर से संबंधित उम्मीदें जताई जा रही हैं, लेकिन 1 फरवरी को साफ हो जाएगा कि आम लोगों को बजट 2025 (Budget 2025) कितनी राहत मिल सकेगी। आप कहीं से भी बजट 2025 का लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप घर पर टीवी के सामने बैठे रहें, आइए जानते हैं कैसे, कब और कहां केंद्रीय बजट 2025 का लाइव देखा जा सकता है?
कब देख सकते हैं बजट 2025 का लाइव?
1 फरवरी, शनिवार को सुबह 11 बजे बजट 2025 पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 11वीं बार बजट को पेश किया जाएगा। ये मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट होगा जिसे टीवी के अलावा आप अपने फोन, लैपटॉप, टैब आदि में भी ऑनलाइन देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीम के जरिए कहीं से भी बजट देखने आसान होगा।
कहां देखें Budget Live?
1 फरवरी 2025 को कहीं से भी बजट का लाइव देख सकते हैं। इसका लाइव सरकारी वेबसाइट और न्यूज चैनल पर चलेगा। NEWS 24 Hindi Live पर भी बजट 2025 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। वित्त मंत्रालय के चैनल, दूरदर्शन, संसद टीवी, PIB के ट्विटर हैंडिल आदि पर भी बजट का लाइव देखा जा सकता है।
मोबाइल ऐप्स पर स्ट्रीमिंग
- एयरटेल एक्सस्ट्रीम (Airtel Xstream)
- जियोसिनेमा (JioCinema)
- जियोटीवी (JioTV)
- डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar)
- वोडाफोन आइडिया टीवी ऐप (Vodafone Idea TV App)
- टाटा स्काई मोबाइल ऐप (Tata Play)
ये भी पढ़ें- Union Budget 2025 Expectations: इस बार के बजट में टेक-गैजेट्स को लेकर क्या-क्या हो सकता है खास?
लाइव बजट भाषण न देख पाने पर यहां से देखें?
यूट्यूब:- भाषण संसद टीवी और दूरदर्शन के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध होगा।
समाचार पोर्टल:- केन्द्रीय बजट (Union Budget), न्यूज24 (News 24 Hindi) और PIB India जैसी वेबसाइट्स पर बजट का विस्तृत अपडेट देख सकेंगे।
OTT प्लेटफॉर्म:- जियो सिनेमा, हॉटस्टार समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं जहां से भाषण की रिकॉर्डिंग देख सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए न्यूज 24 हिन्दी के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines