Jio vs BSNL vs Airtel: TRAI के नए नियमों के बाद BSNL ने भी अपना बिना डेटा वाला प्लान पेश किया है। हालांकि कंपनी ने केवल एक ही प्लान पेश किया है, जिसकी कीमत 439 रुपये है। बता दें कि इस प्लान के साथ 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं जियो और एयरटेल ने भी अपने 3 महीने वाले प्लान पेश किए हैं। ऐसे में BSNL के प्लान ने सबसे सस्ता और किफायती प्लान पेश किया है। बता दें कि जियो और एयरटेल ने अपने बिना डेटा वाले प्लान को TRAI द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद रिवाइज भी किया था। आइए जानते हैं कि कौन सा प्लान बेहतर है?
TRAI का नियम
TRAI ने एक नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत भारत के सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को जितनी जल्दी हो सके, ऐसे प्लान लाने का निर्देश दिया गया था, जिसमें केवल वॉयस और SMS की सुविधा हो। ये प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया था, जो 2G फोन या ड्यूल सिम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में वे अपने एक सिम को केवल कॉलिंग या मैसेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें अपनी हर सिम को डेटा पैक के साथ रिचार्ज नहीं करना होगा।
Jio vs BSNL vs Airtel- किसका प्लान है बेहतर?
| टेलीकॉम कंपनी | प्लान | वैलिडिटी | बेनिफिट्स |
| रिलायंस जियो | 448 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 1,000 फ्री SMS और Jio Cinema का सब्सक्रिप्शन |
| एयरटेल | 469 रुपये | 84 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस |
| BSNL | 439 रुपये | 90 दिन | अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और SMS |
Jio और Airtel के अन्य प्लान
बता दें कि जियो और एयरटेल ने बिना डेटा वाले दो-दो प्लान पेश किए हैं। दोनों टेलीकॉम कंपनियों ने अपने सालाना प्लान भी पेश किए हैं। जहां एक तरफ जियो ने 1,748 रुपये का प्लान पेश किया है, वहीं Airtel ने 1,849 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस प्लान के साथ आपको 336 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 3,600 फ्री SMS और Jio Cinema की सुविधा मिलती है।
एयरटेल के प्लान की बात करें तो इसके सालाना प्लान के साथ 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 3,600 फ्री SMS, एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप, अपोलो 24/7 सर्किल Membership और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस मिलता है।
यह भी पढ़ें –Jio vs Airtel vs VI: TRAI के नियमों के बाद पेश हुए बिना डेटा वाले सस्ते प्लान, कौन सा है बेहतर?
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
10 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines