251 रुपये में 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और SMS, BSNL ने किया स्टूडेंट्स को सरप्राइज, ये है ऑफर लिमिट

BSNL ने छात्रों के लिए खास 251 रुपये वाला स्टूडेंट प्लान लॉन्च किया है. इसमें 100GB हाई-स्पीड 4G डेटा, अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 SMS मिलेंगे। जानते हैं इनकी ऑफर डिटेल.

स्टूडेंट्स के लिए BSNL का खास तोहफा

स्टूडेंट्स के लिए BSNL का खास तोहफा. (News24 GFX)

BSNL Student Plan: चिल्ड्रन्स डे 2025 पर BSNL ने देशभर के छात्रों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. डिजिटल पढ़ाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे में तेज इंटरनेट व सस्ता प्लान हर छात्र की जरूरत बन गया है. इसी को देखते हुए BSNL ने एक किफायती और सुविधाओं से भरा नया ‘स्टूडेंट प्लान’ लॉन्च किया है, जिसमें कम दाम में काफी ज्यादा डेटा और कॉलिंग बेनिफिट मिल रहे हैं.

क्या है BSNL का नया 251 वाला प्लान?

BSNL का नया 251 रुपये का स्टूडेंट प्लान एक लिमिटेड टाइम ऑफर है. इस प्लान में छात्रों को 100GB हाई-स्पीड 4G डेटा दिया जा रहा है. इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है. यह प्लान खास तौर पर उन स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो लेक्चर या प्रोजेक्ट वर्क के लिए अच्छे डेटा की जरूरत पड़ती है.

कब तक मिलेगा यह खास ऑफर?

यह स्टूडेंट प्लान सिर्फ तय समय के लिए उपलब्ध है. BSNL ने इसे 14 नवंबर से जारी किया है और यह ऑफर 13 दिसंबर 2025 तक चलेगा. यानी अगर किसी छात्र को इस प्लान का फायदा लेना है, तो उन्हें इसी अवधि में रिचार्ज कराना होगा.

वैलेडिटी कितनी है?

इस प्रीपेड प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की है. एक महीने की अवधि के हिसाब से 100GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग छात्रों के लिए काफी फायदा देती है. ऑनलाइन क्लास अटेंड करने से लेकर बड़े फाइल डाउनलोड करने तक, यह प्लान लगभग हर ज़रूरत को पूरा कर देता है.

BSNL के ‘Made in India’ 4G नेटवर्क का फायदा

कंपनी ने यह प्लान उस समय पेश किया है, जब BSNL देशभर में अपना स्वदेशी 4G नेटवर्क तेज़ी से लगा रहा है. यह वही तकनीक है जिसके साथ भारत दुनिया का पांचवा देश बना है जिसने खुद अपनी 4G तकनीक डेवलप की है. BSNL लंबे समय से इस सिस्टम के विकास में जुटा हुआ था और अब इसका फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है.

VoWi-Fi टेस्टिंग शुरू- कम नेटवर्क में भी होगी साफ आवाज

BSNL ने हाल ही में VoWi-Fi सेवा की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. इस फीचर के आने के बाद कमजोर नेटवर्क में भी कॉलिंग आसानी से हो सकेगी. यानी जहां मोबाइल सिग्नल न मिले, वहां घर या ऑफिस की वाई-फाई से भी कॉल पर बात की जा सकेगी. जियो, एयरटेल और Vi पहले से यह सुविधा दे रहे थे, और अब BSNL भी इस रेस में शामिल हो रहा है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ