BSNL Satellite Phone: कई ऐसी जगह होती है जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल नहीं मिलता तो BSNL इसके लिए खास समाधान लेकर आया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर सेना, समुद्री क्षेत्र, आपदा राहत, खनन और दूरदराज के इलाकों में काम करने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है. हालांकि, भारत में सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल आम मोबाइल की तरह नहीं किया जा सकता. इसके लिए सरकार की अनुमति जरूरी होती है.
BSNL का नया Satellite Phone
BSNL ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने नए सैटेलाइट फोन की जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक, ये फोन उन इलाकों में भी कनेक्टिविटी बनाए रखेगा जहां मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते.
किन लोगों के लिए बनाया गया ये फोन?
BSNL के अनुसार, यह सैटेलाइट फोन मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र, समुद्री सेवाओं, आपदा राहत कार्यों, खनन उद्योग, दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाली टीमों और एडवेंचर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए उपयोगी होगा. ऐसे इलाकों में जहां मोबाइल टावर नहीं होते, वहां यह फोन संचार का विकल्प बन सकता है. BSNL ने इस सेटेलाइट की कीमत 1,34,166 रुपये रखी है. यह कीमत सभी लागू टैक्स सहित है.
फोन में मिलेंगे ये फीचर्स
कंपनी के मुताबिक, इस सैटेलाइट फोन में कई जरूरी सुविधाएं दी गई हैं. इनमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी, कहीं से भी वॉयस कॉल करने की सुविधा, इमरजेंसी सपोर्ट और लंबी बैटरी लाइफ शामिल है. इन फीचर्स की मदद से दूरदराज के इलाकों में भी संपर्क बनाए रखा जा सकता है.
कौन खरीद सकता है यह सैटेलाइट फोन?
BSNL ने बताया कि यह फोन हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है. इसे रक्षा और सुरक्षा से जुड़े कर्मी, सेना और सीमा पर तैनात जवान, समुद्री क्षेत्र, खनन और आपदा प्रबंधन में काम करने वाले लोग खरीद सकते हैं. इसके अलावा ऐसे अधिकृत कर्मचारी, जो उन जगहों पर काम करते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता, वे भी इसे ले सकते हैं.
खरीदने से पहले लेनी होगी परमिशन
अगर कोई व्यक्ति इस सैटेलाइट फोन को कानूनी रूप से खरीदना चाहता है या इससे जुड़ी अनुमति की जानकारी लेना चाहता है, तो उसे अपने नजदीकी BSNL कार्यालय से संपर्क करना होगा या BSNL के अधिकृत प्रतिनिधि से जानकारी लेनी होगी. जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे खरीदा और इस्तेमाल किया जा सकता है.
भारत में सैटेलाइट फोन को लेकर क्या हैं नियम?
भारत में Satellite Phone के इस्तेमाल पर सख्त नियम लागू हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों की वजह से कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस या दूरसंचार विभाग (DoT) से No Objection Certificate (NOC) लिए इस फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता. यह नियम Telecommunications Act, 2023 के तहत लागू हैं.
ये भी पढ़ें- Google पर सबसे पहले क्या किया गया था Search? जवाब जानकर शायद आप भी रह जाएंगे हैरान
क्यों लगाए गए हैं सख्त प्रतिबंध?
सैटेलाइट फोन सामान्य मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं करते, इसलिए इनकी निगरानी करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. खासतौर पर जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील इलाकों में ऐसे उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है, ताकि कोई भी असामाजिक या आतंकवादी तत्व इनका गलत इस्तेमाल न कर सके.
विदेशी नागरिकों के लिए भी हैं खास नियम
यदि कोई विदेशी नागरिक भारत में सैटेलाइट फोन लेकर आता है, तो उसे एयरपोर्ट या सीमा पर कस्टम विभाग में इसकी जानकारी देना अनिवार्य है. ऐसा नहीं करने पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है और गिरफ्तारी भी हो सकती है. अमेरिका और ब्रिटेन जैसे कई देशों ने भी अपने नागरिकों को भारत में सैटेलाइट फोन लाने से पहले नियमों की जानकारी लेने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp का Username Feature भारत में लॉन्च होगा या लगेगी रोक? Meta ने सरकार को भेजा जवाब
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
2 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
4 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
6 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
19 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines