BSNL Recharge Plan with 84 Days Validity: लंबी वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं? अगर हां, तो जियो और एयरटेल की तुलना में बीएसएनएल का सस्ता प्लान आ गया है। 84 दिनों के लिए प्लान को कम कीमत में ही नहीं बल्कि कई सारे शानदार बेनिफिट्स के साथ दिया जा रहा है। अगर आप लंबी वैधता में करीब 3 महीने वाला प्लान यानी 84 दिन का रिचार्ज अपनाना पसंद करते हैं तो आइए जानते हैं कि बीएसएनएल का प्लान, जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्लान की तुलना में कैसे और कितने रुपये सस्ता हो सकता है?
Jio vs Airtel vs BSNL: 84 दिन का रिचार्ज प्लान
जियो के रिचार्ज प्लान की अगर बात करें तो 84 दिनों वाला प्लान 448 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ है। जबकि, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 100 SMS और डेटा की सुविधा वाले प्लान की शुरुआती कीमत 799 रुपये है।
एयरटेल की ओर से 84 दिनों वाला रिचार्ज प्लान 979 रुपये की कीमत में आता है, जो डेली 100 SMS, अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 2 जीबी डेटा बेनिफिट प्रदान करता है। प्लान के साथ ओटीटी बेनिफिट्स भी मिलता है।
एयरटेल और जियो की तुलना में बीएसएनएल का 84 दिनों वाला प्लान सस्ता लग सकता है। दरअसल, BSNL द्वारा 600 रुपये से कम में डेली 3GB डेटा, कॉल्स और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ 84 दिन का प्लान दिया जाता है।
BSNL Rs 599 Recharge Plan Benefits
बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर 599 रुपये के रिचार्ज प्लान की जानकारी को साझा किया है। सिर्फ 599 रुपये में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 SMS का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, रिचार्ज के साथ 84 दिनों के लिए प्रतिदिन 3GB डेटा बेनिफिट भी दिया जाएगा।
BSNL vs Jio vs Airtel: 3GB Data Plan
बीएसएनएल की ओर से से 599 रुपये में डेली 3जीबी डेटा वाला प्लान ऑफर किया जाता है। जबकि, एयरटेल का डेली 3जीबी डेटा वाले प्लान में प्रमुख रिचार्ज प्लान्स- 449 रुपये, 838 रुपये और 1798 रुपये की कीमत वाले हैं। सबसे कम कीमत वाला 449 रुपये का प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ है। जियो भी 28 दिनों की वैधता वाला 449 रुपये का प्लान ऑफर करता है जो रोजाना 3 जीबी डेटा बेनिफिट्स के साथ आता है लेकिन बीएसएनएल के सामने दोनों कंपनी के प्लान महंगे हैं।
84 दिनों के लिए जियो की ओर से 1199 रुपये का प्लान ऑफर किया जाता है जो प्रतिदिन 3 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। हालांकि, प्लान के साथ ओटीटी बेनिफिट्स भी दिया जाता है। 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल की ओर से 1798 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ ऑफर किया जाता है जो ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, Wynk पर फ्री Hellotunes और Netflix का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
ये भी पढ़ें- Sasta Recharge Plan: जियो के 84 दिनों वाले 2 सस्ते रिचार्ज प्लान, बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
15 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
18 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
19 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
22 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines