Sasta Recharge Plan: जियो के 84 दिनों वाले 2 सस्ते रिचार्ज प्लान, बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा 

Sasta Recharge Plan: क्या आप लंबी वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं? अगर हां, तो जियो के ये दो प्लान किफायती साबित हो सकते हैं। आइए 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Sasta Recharge Plan | Sasta Plan | Recharge Plan | 84 days plan | jio plan | tech news

Sasta Recharge Plan: 84 दिनों वाले सस्ते प्लान

Sasta Recharge Plan: देश की प्रमुख और नंबर वन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो को सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। बेहतरीन नेटवर्क और किफायती प्लान के कारण जियो ने लोगों के बीच एक अलग विश्वास बना रखा है। अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं या ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं जो लंबी वैधता के साथ आते हैं, तो आज हम आपके लिए 3 महीने तक रिचार्ज से छुट्टी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं जो बंपर डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

विज्ञापन

3 महीने तक रिचार्ज से छुट्टी

जियो की ओर से कई सारे प्लान ऑफर किए जाते हैं जो अलग-अलग वैधता के साथ आते हैं। अगर आप 3 महीने की वैधता वाले प्लान को अपनाने का सोच रहे हैं तो 84 दिनों वाले रिचार्ज प्लान को भी अपना सकते हैं। 90 दिनों में 6 दिन कम यानी करीब 3 महीने की वैधता वाले प्लान में भी फायदा हो सकता है। आज हम आपको 84 दिनों वाले दो रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें से कौन सा सबसे बेस्ट और किफायती रहेगा? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

Jio Rs 1028 Recharge Plan

जियो का 1028 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और डेली 100 SMS बेनिफिट्स मिलता है। इतना ही नहीं, प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिससे ओटीटी कंटेंट देखने का मजा उठा सकते हैं। ये रिचार्ज प्लान Swiggy One Lite का भी फ्री सब्सक्रिप्शन देता है जो फूल ऑर्डर पर शानदार ऑफर्स प्रदान कर सकते हैं। प्लान के साथ जियो टीवी और जियो क्लाउड का फायदा भी मिलता है। 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल करने वालों के लिए अनलिमिटेड 5जी डेटा का एक्सेस भी मिलता है।

Jio Rs 1029 Recharge Plan

जियो का एक रिचार्ज प्लान 1029 रुपये का आता है, जो 1028 रुपये वाले प्लान से 1 रुपये महंगा है, लेकिन डबल ओटीटी प्लेटफॉर्म बेनिफिट्स के साथ है। जियो के 1029 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा मिलती है। अनलिमिटेड 5 जी डेटा के अलावा यूजर्स को डेली 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इतना ही नहीं, यूजर्स को JioHotstar और Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलता है। ये प्लान ओटीटी प्लेटफॉर्म का यूज करने वालों के लिए शानदार साबित हो सकता है, जो सिर्फ कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ नहीं बल्कि OTT बेनिफिट्स भी प्रदान करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ