BSNL का खास प्लान! 797 रुपये के रिचार्ज में 300 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग के अलावा क्या-क्या फायदे?

BSNL Recharge Plan: बीएसएनएल ने एक बार फिर अपने लाखों ग्राहकों को खुश कर दिया है। कंपनी एक नया प्लान लेकर आई है, जिसमें सिम 10 महीने तक एक्टिव रहेगा। साथ ही फ्री कॉलिंग और डेटा के अलावा भी कई फायदे मिलेंगे।

BSNL
विज्ञापन

BSNL Recharge Plan: मोबाइल रिचार्ज प्लान लगातार महंगा होता जा रहा है। हाल ही में जियो, एयरटेल और वीआई ने रिचार्ज प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। लेकिन इसी बीच BSNL कंपनी ने एक सस्ता प्लान निकाला है, जिससे जियो और एयरटेल जैसी कंपनियों की टेंशन बढ़ सकती है। BSNL ग्राहकों के लिए 797 रुपये में एक नया रिचार्ज प्लान लाया है, जो 300 दिनों की वैलिडिटी देगा। वहीं, 300 दिनों की वैलिडिटी के साथ जियो और एयरटेल के पास सभी प्लान 797 रुपये से ज्यादा कीमत वाले हैं।

300 दिनों की वैलिडिटी

बीएसएनएल लाखों लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए नया प्लान लाया है ।BSNL के 797 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 300 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। इस प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग रहेगी, हालांकि इसमें कुछ फायदे सीमित समय के लिए ही दिए जा रहे हैं। जैसे प्लान एक्टिव होने के शुरुआती 60 दिनों तक ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी। इसके अलावा रोज 2 जीबी डेटा और रोज 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिल जाएगी। 60 दिनों के बाद यूजर्स 300 दिनों तक अनलिमिटेड इनकमिंग वॉइस कॉल रिसीव कर सकते हैं। उस दौरान यूजर्स को आउटगोइंग कॉल की सुविधा नहीं दी जाएगी। इसके बाद डेटा और कॉलिंग के एक अलग से प्लान लेना होगा।

Advertisment

10 महीने तक एक्टिव रहेगा सिम

यह प्लान उन लोगों के लिए हैं जो बीएसएनएल को सेकेंडरी सिम के रूप में इस्तेमाल करते हैं। साथ ही रिचार्ज में ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं। इस प्लान को लेने से यूजर्स अपना सिम 10 महीने तक एक्टिव रख सकते हैं। दूसरी कंपनियों की बात करें तो उनके पास 300 दिनों की वैलिडिटी देने वाले सभी प्लान 1000 से कम कीमत के नहीं हैं। इसलिए BSNL के इस प्लान से लाखों ग्राहकों को काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ