हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

BSNL ने निकाल दी सभी कंपनियों की हेकड़ी, 2 महीने के लिए खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये

BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल यूजर्स को अलग अलग प्राइस सेगमेंट में कई रिचार्ज प्लान Offer करता है जो अलग अलग लाभों के साथ आते हैं। बीएसएनएल दूसरी कंपनियों की तुलना में सबसे कम कीमत पर ज्यादा वैलिडिटी ऑफर कर रही है।

विज्ञापन
BSNL Prepaid Plan

BSNL Prepaid Plan : भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL देश की एक मशहूर टेलीकॉम कंपनी है, जो आज भी रिलेटिवली सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। आपको बता दें यह देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। देश में इसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने कुछ दिन पहले अपना पोर्टफोलियो अपडेट किया और रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए।

इनमें रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया का नाम शामिल है। वहीं, बीएसएनएल अभी भी अपने यूजर्स को सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान ऑफर कर रहा है। क्या आप BSNL के ग्राहक हैं और सस्ता और लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान ढूंढ रहे हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है! BSNL ने एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें आपको सिर्फ 91 रुपये देने पर पूरे दो महीने की वैलिडिटी मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें : WhatsApp Blue Tick: व्हाट्सएप में बड़ा बदलाव ग्रीन टिक हुआ खत्म, आ रहा है ब्लू

BSNL का किफायती प्लान

अगर आप BSNL के पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो आपको अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में कई रिचार्ज प्लान मिलेंगे, जो यूजर्स को अलग-अलग फायदे देते हैं। बीएसएनएल अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे कम कीमत पर ज्यादा वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आपको बता दें बीएसएनएल के पास भी ऐसा ही 91 रुपये का प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को जियो, एयरटेल जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सबसे ज्यादा वैलिडिटी मिलती है और वो भी सबसे कम कीमत पर। यह बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है।

यह भी पढ़ें : YouTube में लग जाएगा AC जैसा खास फीचर, सोते समय वीडियो नहीं करेगा डिस्टर्ब

91 रुपये के रिचार्ज में 60 दिन की वैलिडिटी

यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी हर तरह के प्लान पेश करती है। इसमें इमरजेंसी से लेकर लॉन्ग टर्म प्लान भी शामिल हैं। कंपनी यूजर्स को 100 रुपये से कम कीमत में कई प्लान उपलब्ध कराती है। बीएसएनएल का 91 रुपये वाला प्लान भी ऐसा ही एक प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 60 दिन यानी 2 महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप कम कीमत में अपने सिम को ज्यादा समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए सही हो सकता है। इस प्लान में आपको कॉलिंग और डेटा के लिए चार्ज देना होगा। अगर आप कॉल करना चाहते हैं तो आपको 15 पैसे प्रति मिनट और 25 पैसे प्रति एसएमएस का भुगतान करना होगा। इसके अलावा आपको 1 पैसे प्रति एमबी की दर से इंटरनेट शुल्क देना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें