BSNL का 3GB फ्री डेटा ऑफर जबरदस्त, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बजाई 'पुंगी'

BSNL Free Data Offer: बीएसएनएल आपने करोड़ों ग्राहकों को 3GB फ्री डेटा ऑफर कर रहा है। इस जबरदस्त ऑफर ने प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की ‘पुंगी’ बजा दी है। चलिए इस खास ऑफर के बारे में जानें…

BSNL Free Data Offer
विज्ञापन

BSNL Free Data Offer: हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ बढ़ोतरी का ऐलान किया था जिसके बाद BSNL फिर से पॉपुलैरिटी हासिल कर रहा है। एयरटेल, जियो और VI ने अपने मोबाइल टैरिफ में लगभग 15% की बढ़ोतरी की है, जिससे लगातार ग्राहक BSNL पर शिफ्ट हो रहे हैं। BSNL ने इस सुनहरे मौके का फायदा उठाते हुए अपने 4G नेटवर्क के विस्तार को भी तेज किया है ताकि कंपनी ज्यादा ग्राहकों को जोड़ सके।

अगर आप BSNL ग्राहक हैं या BSNL पर शिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने 599 रुपये के रिचार्ज प्लान के साथ एक नया ऑफर पेश किया है। जिससे आप रिचार्ज के साथ फ्री डेटा भी ले सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें…

Advertisment

BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान

यह प्लान 599 रुपये में आता है और 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और STD वॉयस कॉलिंग के साथ हर दिन फ्री 100 SMS मिलते हैं। डेटा के मामले में यह प्लान 84 दिनों के लिए हर दिन 3GB डेटा ऑफर करता है। इस हिसाब से यह प्लान हर दिन 7.13 रुपये में 3GB डेटा ऑफर कर रहा है, जो इसे देश के सबसे सस्ते 3GB 4G डेटा प्लान्स में से एक बना देता है। इतना ही नहीं BSNL अपने ग्राहकों को BSNL Selfcare ऐप के जरिए इस प्लान पर 3GB एक्स्ट्रा डेटा भी दे रहा है।

Image

विज्ञापन

BSNL Selfcare ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?

बता दें कि ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने के बाद, अपने बीएसएनएल नंबर से इसमें लॉगिन करें। आपको OTP के साथ लॉगिन करने का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद, ‘रिचार्ज’ टैब पर जाएं, ‘ब्राउज पैक’ में 599 रुपये के रिचार्ज प्लान सेलेक्ट करें और एक्स्ट्रा 3GB डेटा का लाभ उठाएं।

बीएसएनएल ने ये सर्विस भी की शुरू

इतना ही नहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने भारत की पहली फाइबर-बेस्ड इंट्रानेट टीवी सर्विस भी शुरू कर दी है। अब BSNL के FTTH यानी फाइबर टू द होम नेटवर्क पर करोड़ों यूजर्स क्रिस्टल-क्लियर लाइव टीवी का मजा ले सकते हैं और अपने फेवरेट चैनल एन्जॉय कर सकते हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ