BSNL Best Annual Plan: हाल ही में रिलायंस जियो, एयरटेल और VI ने अपने रिचार्ज प्लान महंगे किए हैं जिसके बाद से काफी लोग BSNL की तारीफ कर रहे हैं। अब सिर्फ BSNL ही टेलीकॉम सेक्टर में एक ऐसी कंपनी बची है जो सबसे सस्ते फ्री कॉलिंग, डेटा और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही है। जब से प्राइवेट कंपनियों के अपने प्लान महंगे किए हैं तब से BSNL लगातार नए-नए सस्ते प्लान्स अपने पोर्टफोलियो में ऐड करता दिखाई दे रहा है। सस्ते प्लान्स को देखते हुए काफी यूजर्स तो बीएसएनएल में पहले ही पोर्ट करवा चुके हैं।
मंथली और 3 महीने वाले प्लान के साथ बीएसएनएल बहुत से एनुअल प्लान्स भी ऑफर कर रहा है जो जियो और अन्य कंपनियों के मुकाबले में काफी सस्ते हैं। अगर आप भी BSNL यूजर हैं तो आज हम आपको एक ऐसा ही सस्ता और फ्री कॉलिंग के साथ साथ हाई स्पीड इंटरनेट वाला प्लान बताएंगे जिससे आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। चलिए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
कितनी है इस प्लान की कीमत?
अगर आप एक साल वैलिडिटी वाला सस्ता BSNL प्लान ढूंढ रहे हैं तो कंपनी 1570 रुपये का धांसू प्लान ऑफर कर रही है। प्लान में आपको 365 दिन की वैलिडिटी मिलने वाली है। ये प्लान काफी जबरदस्त है क्योंकि एक बार इसे करवाने के बाद आपको साल भर रिचार्ज की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। फ्री कॉलिंग के साथ-साथ इसमें आपको डेटा भी काफी ज्यादा मिलता है।
ये भी पढ़ें : BSNL दे रहा है ऑफर! घर बैठे Free में मिलेगी SIM, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
डेटा बेनिफिट्स
BSNL के इस सस्ते प्लान के डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको पूरी वैलिडिटी के दौरान 730GB डेटा मिलने वाला है। इसका मतलब है कि आप रोजाना 2GB डेटा यूज कर सकते हैं। जो लोग ज्यादा डेटा यूज करते हैं उन यूजर्स के लिए ये प्लान काफी किफायती साबित होगा। वहीं, नया SIM खरीदना भी अब कंपनी ने काफी आसान कर दिया है। चलिए जानें कैसे…
घर बैठे मिलेगा SIM
अगर आप नया SIM लेने की सोच रहे हैं और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हरियाणा के गुरुग्राम में रहते हैं तो आप इसे घर बैठे भी ऑर्डर कर सकते हैं। कंपनी जल्द ही इस सर्विस को सभी क्षेत्र में शुरू कर सकती है। सिम ऑर्डर करने के लिए आपको बस बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाना होगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines