BSNL 5G Rollout: जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे किए हैं, तब से लगातार लोग जियो, एयरटेल और VI को छोड़कर BSNL में SIM पोर्ट करवा रहे हैं। BSNL भी इसका जमकर फायदा उठा रहा है और एक के बाद एक नए प्लान्स और सर्विस पेश कर रहा है। इसी बीच हाल ही में कंपनी ने 7 नई सर्विस शुरू की हैं और 5G को लेकर सबसे बड़ा अपडेट दिया है। चलिए इसके बारे में जानें…
कब तक रोल आउट होगा BSNL 5G?
दरअसल, हाल ही में नए बीएसएनएल लोगो और 7 नई सर्विस के शुभारंभ के दौरान, केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने खुलासा किया कि बीएसएनएल 2025 में अपना 5G रोलआउट शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सिंधिया ने खुलासा किया कि बीएसएनएल ने भारत में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए 3.6 गीगाहर्ट्ज और 700 मेगाहर्ट्ज दोनों बैंड पर अपने 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) और कोर नेटवर्क की टेस्टिंग को पूरा कर लिया है।
पूरे देश में मिलेगा BSNL 5G
BSNL 5G के साथ, आप सुपर फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। आप वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं, ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं और बिना किसी रुकावट के इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं। खास बात यह है कि BSNL ने 5G नेटवर्क बनाने के लिए पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।कंपनी का टारगेट है कि वह जल्द ही पूरे देश में 5G सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
ये भी पढ़ें : Apple फैंस के लिए बुरी खबर! ये ‘मोस्ट एक्सपेंसिव’ प्रोडक्ट नहीं बनाएगी कंपनी; जानें क्यों?
आ गई ये 7 नई सर्विस
Spam-Free Network: BSNL ने एक नई सर्विस शुरू की है जो आपके फोन पर आने वाले स्पैम मैसेज को रोकेगी।
नेशनल Wi-Fi रोमिंग: अब आप अपने BSNL फाइबर कनेक्शन के साथ देश भर में किसी भी BSNL वाई-फाई हॉटस्पॉट पर फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
BSNL IFTV: बीएसएनएल अब 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल घर बैठे देखने की सुविधा दे रहा है।
SIM Kiosk: अब आप BSNL का सिम कार्ड किसी भी समय और कहीं से भी आसानी से ले सकते हैं।
Direct-to-Device कनेक्टिविटी: BSNL ने आपदाओं के समय लोगों की मदद के लिए एक खास नेटवर्क बनाया है।
Disaster Relief Network: बीएसएनएल ने सरकारी एजेंसियों के लिए एक स्केलेबल, सिक्योर नेटवर्क के साथ अपनी डिजास्टर रिस्पांस कैपेबिलिटी को बढ़ाने की भी घोषणा की है। टेल्को का कहना है कि यह नेटवर्क आपात स्थिति के दौरान चालू रहेगा, जब जरूरत होगी तो कवरेज बढ़ाने के लिए ड्रोन और बैलून-बेस्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्राइवेट 5G माइनिंग ऑपरेशन्स: सी-डैक के सहयोग से, बीएसएनएल ने खास खनन क्षेत्र के लिए 5G कनेक्टिविटी शुरू की है। ये तो थीं कुछ खास सर्विस जो BSNL ने शुरू की हैं। आने वाले समय में BSNL और भी कई नई और बेहतर सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines