BSNL eSIM launch 2025: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने हाल ही में एक्स पर आयोजित “Ask BSNL” कैंपेन में अपने 4जी नेटवर्क और अन्य संबंधित सर्विस के रोलआउट के बारे में कुछ बड़े अपडेट शेयर किए हैं। कंपनी ने मार्च 2025 तक eSIM सर्विस के लॉन्च को कंफर्म कर दिया है, जो उन लोगों के लिए एक बड़ा अपडेट है जो Apple और Google के स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो एक सिंगल फिजिकल सिम कार्ड स्लॉट और एक eSIM स्लॉट के साथ आते हैं।
जून 2025 तक होगा 4G रोलआउट
साथ ही सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह जून 2025 तक देश भर में 4G रोलआउट पूरा कर लेगा और अलग-अलग फेज में VoLTE और VoWiFi जैसी अन्य संबंधित सर्विस भी शुरू करेगा। बीएसएनएल बोर्ड के कंज्यूमर मोबिलिटी के डायरेक्टर संदीप गोविल ने भी कंफर्म किया है कि वर्तमान में टैरिफ बढ़ोतरी की कोई प्लानिंग नहीं है, जो उन लोगों के लिए एक बड़ी राहत है जो भारत में तीनों प्राइवेट टेलीकॉम द्वारा हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बीएसएनएल में स्विच करने के बारे में सोच रहे हैं।
ये भी पढ़ें : रूम हीटर न बन जाए जान का दुश्मन…जान लें कितने घंटे इस्तेमाल करें, इन बातों का भी रखें ध्यान
नई सर्विस भी की शुरू
बीएसएनएल का 4G नेटवर्क 22,000 टावर्स से Powered होगा, जिन्हें 4G सटरशन प्रोजेक्ट के तहत पूरे देश में स्थापित किया जाएगा। कंपनी की योजना कुल 1,00,000 टावर लगाने की है, जिन्हें बाद के फेज में जरूरत के अनुसार और बढ़ाया जाएगा। बीएसएनएल ने हाल ही में एक नई सर्विस की भी घोषणा की है, जिसमें Global Satellite Phone सर्विस भी शामिल है, जहां यह भारत में एकमात्र सर्विस प्रोवाइडर है। यह देश का पहला सर्विस प्रोवाइडर भी है जो डायरेक्ट-टू-डिवाइस सैटेलाइट सर्विस ऑफर कर रहा है, हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है कि इसे कैसे सब्सक्राइब किया जा सकता है।
लगातार बढ़ रहे यूजर्स
बता दें कि हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ वक्त में बीएसएनएल के एक्टिव यूजर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। अगस्त से लेकर अक्टूबर 2024 के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने लगभग 36 लाख नए यूजर्स अपने साथ जोड़े हैं। हालांकि दूसरी तरफ Airtel, Jio और Vodafone Idea के यूजर्स लगातार घट रहे हैं।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines