हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बार-बार रिचार्ज का झंझट खत्म! इस लॉन्ग टर्म प्लान में मिलेगा 1.5GB डेटा डेली और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL ने काफी कम पैसों का लॉन्ग-टर्म 4G प्लान पेश किया है, जो पूरे 330 दिनों तक रोज 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग देता है. इससे बार बार रिचार्ज का झंझट खत्म ह जाता है.

विज्ञापन
बढ़ती कीमतों के बीच सस्ता रिचार्ज प्लान. (Photo-Freepik)

BSNL Long Validity Recharge: निजी टेलिकॉम कंपनियों के लगातार महंगे होते प्लान्स की वजह से अब लाखों यूजर्स भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की ओर रुख कर रहे हैं. BSNL ने हाल ही में पूरे देश में अपनी 4G सेवा शुरू कर दी है और कंपनी के प्लान्स अब भी अन्य ऑपरेटर्स की तुलना में किफायती हैं. खासकर उनका एक लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाला प्लान लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

BSNL का यह खास प्लान सिर्फ 1,999 रुपये में आता है और इसमें पूरे 330 दिनों (लगभग 11 महीने) तक डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसका मतलब है कि यूजर्स को बार-बार रीचार्ज करने की झंझट से छुटकारा मिल जाता है. रोजाना खर्च की बात करें तो यह प्लान लगभग 6 रुपये प्रति दिन बैठता है, जो बाकी कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ता है.

डेली डाटा और कॉलिंग की सुविधा

इस पैक में यूजर्स को हर दिन 1.5GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है. डेली लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट की सुविधा बनी रहती है, बस स्पीड थोड़ी कम हो जाती है. इसके अलावा देशभर के सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने का विकल्प भी इसमें शामिल है.

विज्ञापन

रीचार्ज पर मिल रही है एक्स्ट्रा छूट

BSNL इस प्लान पर फिलहाल एक लिमिटेड टाइम ऑफर भी दे रहा है. अगर यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या BSNL ऐप से रीचार्ज करते हैं, तो उन्हें प्लान पर 2% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल जाता है. ध्यान रहे, यह ऑफर 15 अक्टूबर तक ही उपलब्ध है.

क्यों है यह प्लान फायदेमंद

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें बार-बार रीचार्ज कराने के बजाय लंबी वैलिडिटी वाला विकल्प पसंद है, तो BSNL का यह प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. इसके साथ न सिर्फ आपको लगभग एक साल तक की टेंशन-फ्री सेवा मिलेगी, बल्कि कुछ एक्स्ट्रा बचत भी हो जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इन रिचार्ज पर फ्री मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन, TV-फोन पर भी करेगा काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola