यूजर्स के मजे! इन रिचार्ज पर फ्री मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन, TV-फोन पर भी करेगा काम

अब आपको कुछ रिचार्ज प्लान्स पर Netflix Mobile और Basic सब्सक्रिप्शन फ्री मिल सकता है. जानें कौन सा प्लान देता है रोज 2-3GB डाटा और OTT ऐक्सेस.

Netflix

रिचार्ज पर फ्री मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन. (News 24 GFX)

Free netflix subscription on jio airtel: भारत में OTT प्लेटफॉर्म्स की दुनिया में Netflix का सब्सक्रिप्शन सबसे महंगा माना जाता है. लेकिन अगर आप सही मोबाइल या डेटा प्लान चुनते हैं, तो इसे लगभग फ्री में लिया जा सकता है. Jio और Airtel दोनों ही ऐसे प्लान्स ऑफर कर रहे हैं, जिनमें OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री ऐक्सेस मिलता है.

विज्ञापन

Jio का Netflix Mobile प्लान

Jio के 1,299 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करने पर यूजर्स को Netflix Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 2GB डाटा, 100 SMS और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग शामिल है. इसके अलावा, 90 दिनों के लिए JioHotstar और Jio Apps का भी ऐक्सेस मिलता है.

विज्ञापन

Jio का Netflix Basic प्लान

अगर आप थोड़ा बड़ा प्लान लेना चाहते हैं तो 1,799 रुपये वाला Jio प्लान अच्छा विकल्प है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज 3GB डाटा, 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है. इस प्लान में Netflix Basic, JioTV, JioAICloud और 90 दिनों के लिए JioHotstar का ऐक्सेस भी शामिल है.

विज्ञापन

Airtel का Netflix Basic प्लान

Airtel यूजर्स के लिए भी 1,798 रुपये वाला प्लान फ्री Netflix Basic के साथ उपलब्ध है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, रोज 3GB डाटा, 100 SMS और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग है. इसके अलावा Airtel Xstream, फ्री हेलोट्यून्स और Apollo 24/7 जैसी सुविधाएँ भी मिलती हैं.

मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर स्ट्रीमिंग

इन प्लान्स के साथ आप मोबाइल डिवाइस जैसे स्मार्टफोन और टैबलेट पर Netflix स्ट्रीम कर सकते हैं. वहीं, बेसिक प्लान के साथ आप स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर भी स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं.

विज्ञापन

सही मोबाइल प्लान चुनकर आप महंगे Netflix सब्सक्रिप्शन का पूरा लाभ फ्री में उठा सकते हैं. यह फेस्टिवल सीजन और OTT डिमांड के बीच बहुत बड़ा मौका है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ