BSNL 225 Rupee Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक और किफायती प्लान लॉन्च कर दिया है. यह प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले लगभग 40% सस्ता है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा के साथ कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं.
225 रुपये में क्या मिलेगा?
BSNL का यह नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान 225 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसमें ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डाटा, और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इतना ही नहीं, हर प्रीपेड प्लान के साथ BSNL अपने यूजर्स को BiTV ऐप का फ्री एक्सेस देता है, जिसमें 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स देखने का मौका मिलता है.
BSNL की 4G सर्विस अब पूरे देश में
BSNL ने हाल ही में अपनी 4G सर्विस पूरे भारत में लॉन्च कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है और आने वाले समय में 5G अपग्रेड के लिए पूरी तरह तैयार है. साथ ही, BSNL करीब 98,000 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना बना रही है, जिससे यूजर्स को और बेहतर नेटवर्क कवरेज और कनेक्टिविटी मिलेगी.
ये भी पढ़ें- गांव-जंगल हर जगह मिलेगा नेटवर्क, PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL 4G, क्या अब लौटेंगे पुराने ग्राहक?
बाकी से कितना सस्ता?
अगर Airtel और Vi के 30 दिन वाले प्लान से तुलना करें तो दोनों कंपनियां यह पैक 399 रुपये में देती हैं. यानी ग्राहकों को BSNL के मुकाबले 174 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. फीचर्स की बात करें तो Airtel और Vi भी BSNL की तरह अनलिमिटेड कॉलिंग, 2.5GB डाटा प्रतिदिन और 100 SMS डेली ऑफर करते हैं. यानी, BSNL वही सुविधाएं बहुत कम कीमत पर उपलब्ध करा रहा है.
BSNL का यह नया प्लान उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो कम पैसे में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग चाहते हैं.
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines