गांव-जंगल हर जगह मिलेगा नेटवर्क, PM मोदी ने लॉन्च किया BSNL 4G, क्या अब लौटेंगे पुराने ग्राहक?

प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च BSNL का 100% देसी 4G नेटवर्क लॉन्च किया है. ये 98,000 साइट्स पर रोलआउट हो गया है. इसे गांव-शहर में तेज इंटरनेट मिलेगा और ये 5G में आसानी से अपग्रेडेबल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का देसी 4G नेटवर्क.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया BSNL का देसी 4G नेटवर्क. (News 24 GFX)

विज्ञापन

BSNL 4G Launch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क लॉन्च किया. यह नेटवर्क अब देशभर के 98,000 साइट्स पर उपलब्ध है। इसके लॉन्च के साथ ही भारत के सभी बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर्स अब 4G से लैस हो गए हैं. BSNL का यह नेटवर्क 100% भारतीय तकनीक पर आधारित है. भारत अब उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो अपनी टेलिकॉम टेक्नोलॉजी खुद बनाते हैं. डेनमार्क, स्वीडन, साउथ कोरिया और चीन के बाद भारत पांचवां देश है.

गांव और शहर सभी जगह तेज इंटरनेट

BSNL के इस नेटवर्क को देश के हर कोने में लगाया जाएगा. चाहे जंगल हो या दूरदराज का गांव, सभी जगह तेज और भरोसेमंद 4G इंटरनेट मिलेगा. यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के तहत की गई है।

Advertisment

आत्मनिर्भरता की तरफ बड़ा कदम- PM मोदी

5G में आसानी से अपग्रेड हो सकेगा

BSNL का 4G नेटवर्क क्लाउड-बेस्ड और फ्यूचर-रेडी है. इसका मतलब है कि इसे सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आसानी से 5G नेटवर्क में बदल दिया जा सकता है, बिना बड़े हार्डवेयर बदलाव के. टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इसकी 5G अपग्रेडेबिलिटी की पुष्टि की.

पुराने ग्राहक वापस लौट सकते हैं

रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL का 4G नेटवर्क डिजाइन ऐसा है कि इसे 5G में अपग्रेड करना आसान है। कंपनी इस साल के अंत तक दिल्ली और मुंबई में 5G सेवाओं को शुरू करने की योजना बना रही है। जिन यूजर्स ने पहले कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण BSNL छोड़ा था, वे अब सरकारी नेटवर्क पर वापस लौट सकते हैं, और BSNL के सस्ते रिचार्ज प्लान्स भी उन्हें आकर्षित करेंगे।

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ