BSNL के धमाकेदार प्लान ने फिर Jio-Airtel को रुलाया...600GB डेटा के साथ मिल रहे ढेरों बेनिफिट्स

BSNL Cheapest 365 Days Plan: बीएसएनएल के इस किफायती रिचार्ज प्लान्स ने एक बार फिर Jio-Airtel के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, कंपनी काफी सस्ते में डेटा और ढेरों बेनिफिट्स दे रही है।

BSNL Cheapest 365 Days Plan

BSNL 1199 Plan Benefits: जियो, एयरटेल और VI ने जब से अपने प्लान महंगे किए हैं तब से लगातार यूजर्स बीएसएनएल पर शिफ्ट हो रहे हैं। ये देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है। जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतें बढ़ा दी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बीएसएनएल अब भी कम कीमत में बेहतरीन बेनिफिट्स दे रहा है। BSNL का एक खास प्लान तो यूजर्स को सिर्फ 6 रुपये से भी कम कीमत में अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। हालांकि, बहुत से यूजर्स को इस प्लान के बारे में पता नहीं है। आइए जानते हैं इसके बारे में…

BSNL का सबसे खास प्लान

बीएसएनएल के पास कई तरह के सस्ते प्लान्स उपलब्ध हैं, लेकिन 1,199 रुपये वाला प्लान सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी लगता है। यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, यानी सिंगल रिचार्ज पर आपको पूरे साल किसी और प्लान की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस प्लान में आपको क्या बेनेफिट्स मिलेंगे? आइये जानें…

क्या मिलेंगे बेनेफिट्स?

बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यही नहीं इस प्लान में आपको पूरे साल अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा। हालांकि, 600GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाएगी, लेकिन डेटा का एक्सेस बंद नहीं होगा। इसके अलावा ये प्लान 100 SMS भेजने की सुविधा दे रहा है, जिससे आप आसानी से दोस्तों और परिवार से कनेक्ट रह सकते हैं।

6 रुपये रोजाना में इतना कुछ

अगर आप एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो लॉन्ग-टर्म के साथ कम कीमत में बेहतरीन बेनिफिट्स दे रहा हो तो BSNL का यह प्लान सबसे सही ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि इसमें सिर्फ 6 रुपये रोजाना में आपको अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और SMS की सुविधा मिल रही है, जो किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी के मुकाबले बेहद सस्ता है। अगर आप बजट में बेस्ट मोबाइल प्लान चाहते हैं, तो BSNL का यह रिचार्ज आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। जहां Airtel का 365-दिन वाला सबसे सस्ता प्लान 1,999 रुपये का तो वहीं, जियो का प्लान 3,999 रुपये का है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ