Boult Rover Smartwatch Launch Price in India: भारत की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बोल्ट ने अपनी नई स्मार्टवॉच भारतीय मार्केट में उतार दी है। इसका नाम बोल्ट रोवर (Boult Rover) है जो दमदार बैटरी और अन्य फीचर्स के साथ है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और 50 से अधिक क्लाउड आधारित वॉचफेसेस सपोर्ट मिलता है। आइए आपको बोल्ट रोवर स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Boult Rover Smartwatch Specifications
सबसे पहले बात करें अगर बोल्ट रोवर के स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 1.3 इंच का एचडी एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसकी स्क्रीन 150 से अधिक क्लाउड आधारित वॉचफेसेस और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ है। इस स्मार्टवॉच में एक फिजिकल बटन भी दिया गया है जो नेविगेशन को सपोर्ट करता है। वॉच में इनबिल्ट स्पीकर्स, माइक और ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है।
और पढ़िए – Motorola लाया अतरंगी कलर का जबरदस्त फोन, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
Boult Rover Smartwatch Features
जिंक एलॉय की बिल्ड क्वालिटी के साथ आने वाली बोल्ट रोवर स्मार्टवॉच में कई अन्य फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके जरिए यूजर अपना हेल्थ ट्रैक कर सकता है। इसमें स्लीप मॉनिटर, हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर का सपोर्ट मिलता है। महिलाओं के लिए वॉच में पीरियड्स ट्रैकर फीचर भी शामिल है।
इसके अलावा स्पोर्ट से संबंधित फीचर्स भी दिए गए हैं। वॉच में वॉकिंग, स्विमिंग, रनिंग और योगा जैसे कई मल्टिपल स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। बात करें बैटरी की तो इसमें 10 दिनों का बैटरी बैकअप सपोर्ट मिलता है। फोन में पानी से बचाव और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग मिलती है।
और पढ़िए –Vivo S16 Series चोरी-छिपे लॉन्च, मिलेगा 12GB तक रैम और तगड़ी बैटरी!
Boult Rover Price and Availability
भारत में बोल्ट रोवर स्मार्टवॉच का दो वर्जन- क्लासिक स्विच और फ्लिप लॉन्च किया गया है। इसके फ्लिप वर्जन के साथ स्टैंडर्ड ब्लैक स्ट्रैप, ग्रीन और ब्लू कलर के कलर स्ट्रैप ऑप्शन्स हैं। जबकि, इसका क्लासिक स्विच वर्जन, प्राइमरी स्ट्रैप के ब्राउन लेदर और सेकेंडरी स्ट्रैप में ओरेंज लेदर के साथ है। दोनों वर्जन की कीमत एक ही है। भारत में बोल्ट रोवर की कीमत 2,999 रुपये है। आप इसे कंपनी की आधिकारिक साइट या फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
16 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
20 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
22 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
23 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
23 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines