Vivo S16 Series चोरी-छिपे लॉन्च, मिलेगा 12GB तक रैम और तगड़ी बैटरी!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo S16 Series Launch Date in India: टेक की दुनिया में अपने किफायती और बेस्ट फीचर स्मार्टफोन के लिए वीवो (Vivo) जाना जाता है। कंपनी के पास हर बजट के स्मार्टफोन्स हैं। इनमें से कई तो यूजर्स की पसंदों में से एक है। साल 2022 के एंड होने से पहले ही वीवो ने छुपछाप अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है।
जी हां, वीवो ने सी सीरीज में वीवो एस16 सीरीज को पेश कर दिया है। इसके तीन मॉडल्स को चीनी बाजार में उतार दिया गया है। वीवो एस16 सीरीज में एस 16 (Vivo S16), एस 16 प्रो (Vivo S16 Pro) और एस16ई (Vivo S16E) को शामिल किया गया है।
भले ही वीवो ने अपने एस16 सीरीज को साल 2022 में लॉन्च किया है, लेकिन साल 2023 में फोन धमाल करने वाला है। तीनों ही मॉडल्स अपने आप में बेहतरीन हो सकते हैं। आइए आपको Vivo S16, S16 Pro और S16e की खासियत और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।
वीवो एस16 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले है। इसके एस16 और एस16 प्रो मॉडल में 6.7-इंच का कर्व्ड एज डिस्प्ले है। इसके एस16ई में 6.6-इंच का डिस्प्ले है। तीनों ही मॉडल्स इंटिग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और सेंटर-अलाइन्ड पंच होल कटआउट के साथ है।
बैटरी की बात कररें तो तीनों फोन में एक जैसा बैटरी पैक है। वीवो एस16 सीरीज में 4,600mAh की बैटरी है जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। तीनों फोन Android 13 पर आधारित OriginOS 3.0 पर चलते हैं। हालांकि, तीनों मॉडल्स में अलग-अलग चिपसेट है। वीवो एस16 में स्नैपड्रैगन 870, वीवो एस16ई में Exynos 1080 SoC और वीवो एस16 प्रो में डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: