Boult Audio Curve ANC: 1500 रुपये से कम का जबरदस्त नेकबैंड लॉन्च, फीचर्स हैं शानदार!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Boult Audio Curve ANC Launch Price in India: बोल्ट ऑडियो ने भारत में नेकबैंड वायरलेस ईयरफोन की अपनी रेंज का विस्तार किया है। ब्रांड की ये लेटेस्ट पेशकश कर्व एएनसी के नाम से मार्केट में उतारी गई है। ये 1,500 रुपये सेगमेंट के तहत एक किफायती नेकबैंड है जो नॉइस कैंसिलेशन के साथ है। आइए बोल्ट ऑडियो कर्व एएनसी की कीमत और फीचर्स जानते हैं।
बोल्ट ऑडियो कर्व एएनसी में इनलाइन कंट्रोल बटन के साथ एक नेकबैंड-स्टाइल डिज़ाइन है। ये IPX5 रेटेड वाटर रेसिस्टेंट है। ईयरबड्स में सुरक्षित और आरामदायक फिट के लिए शार्क-फिन डिजाइन है। ऑडियो के मामले में ये बेहतर साउंड के लिए 12 मिमी ड्राइवर और बूमएक्स-रिच बेस टेक्नोलॉजी के साथ है।
ईयरफोन में 25dB तक ANC की सुविधा है। कॉल पर स्पष्ट क्वालिटी के लिए ईएनसी-सक्षम जेन मोड भी है। ऑडियो डिवाइस 60ms अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ आता है। इसमें सिरी और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। बोल्ट ऑडियो कर्व एएनसी में आसान और तेज पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ 5.3 और ब्लिंक-एंड-पेयर तकनीक है।
बोल्ट ऑडियो कर्व एएनसी को भारत में 1,299 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसके दो कलर ऑप्शन्स हैं जो काले और हरे रंग में उपलब्ध है। इसे आप फ्लिपकार्ट, अमेज़न और ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें तो बोल्ट ऑडियो कर्व एएनसी एक डुअल-पेयरिंग ऑप्शन के साथ है जिससे उपयोगकर्ता एक ही समय में कई डिवाइसों को नेकबैंड से जोड़ सकते हैं। कर्व एएनसी में एएनसी सक्षम होने के साथ 30 घंटे की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। ये USB-C पोर्ट के जरिए फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: